CMF Watch 3 Pro लॉन्च: ₹6,999 में ChatGPT, GPS और 13 दिन बैटरी, जानें पूरी डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टवॉच की दुनिया में आजकल हर ब्रांड लंबी फीचर लिस्ट दिखाता है, लेकिन असली सवाल यही है कि उनमें से आपके काम का क्या है। CMF ने अपनी नई Watch 3 Pro के साथ इसी जगह पर दांव लगाया है।

यह वॉच भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि ₹6,999 की शुरुआती कीमत में आपको सिर्फ हेल्थ ट्रैकिंग नहीं, बल्कि AMOLED डिस्प्ले, Bluetooth कॉलिंग, Dual-Band GPS, ChatGPT इंटीग्रेशन और 13 दिन तक की बैटरी जैसी चीजें मिलती हैं।

अगर आप ऐसी स्मार्टवॉच चाहते हैं जो दिखने में अच्छी हो, वर्कआउट ट्रैक करे, कॉलिंग संभाले, नोट्स में मदद करे और बार-बार चार्ज न करनी पड़े, तो CMF Watch 3 Pro इस बजट में ध्यान खींचती है।

ये पढ़ें: अब Nothing फोन खरीदना पड़ेगा महंगा – 4a और 3a Lite की कीमतों दिखेगी बढ़ोतरी

कीमत और सेल डिटेल

CMF Watch 3 Pro की कीमत भारत में ₹7,999 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर में इसे सीमित समय के लिए ₹6,999 में खरीदा जा सकेगा। इसकी अर्ली बर्ड सेल 7 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि जनरल सेल 8 मई से Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

यह वॉच Light Green, Dark Grey, Light Grey और Orange कलर ऑप्शन में आएगी। डिजाइन में मेटल बॉडी और सॉफ्ट-टच सिलिकॉन स्ट्रैप दिए गए हैं। साथ ही IP68 रेटिंग मिलती है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देती है।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

CMF Watch 3 Pro स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 1.43 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 60FPS रिफ्रेश रेट और 670 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। आसान भाषा में कहें तो स्क्रीन शार्प है, स्मूद है और बाहर इस्तेमाल करते समय भी ठीक से दिखनी चाहिए। Always-On Display भी मिलता है, जो इस कीमत पर अच्छा फीचर है।

फिटनेस के लिए इसमें 130 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स हैं और 7 एक्टिविटीज़ को यह अपने आप पहचान सकती है। अगर आप वॉकिंग, रनिंग या साइकलिंग करते हैं, तो इसमें दिया गया Dual-Band GPS रूट ट्रैकिंग को ज्यादा सटीक बना सकता है। यह उन लोगों के लिए काम का है जो फोन साथ रखे बिना आउटडोर एक्टिविटी ट्रैक करना चाहते हैं।

हेल्थ ट्रैकिंग में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप डिटेक्शन, वॉटर रिमाइंडर, स्टैंड-अप रिमाइंडर और महिलाओं के हेल्थ रिकॉर्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। CMF ने नया चार-चैनल हार्ट रेट सेंसर भी दिया है, जो अलग-अलग स्किन टोन और वर्कआउट इंटेंसिटी में बेहतर रीडिंग देने के लिए तैयार किया गया है।

इस वॉच को बाकी बजट स्मार्टवॉच से अलग बनाने वाली चीज इसका ChatGPT इंटीग्रेशन है। आप वॉइस प्रॉम्प्ट से सवाल पूछ सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं या छोटी जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा वॉइस रिकॉर्डर में ऑटोमैटिक ट्रांसक्रिप्शन और Essential News फीचर भी मिलता है, जो आपकी पसंद के हिसाब से डेली न्यूज डाइजेस्ट दे सकता है।

ये पढ़ें: 2026 में Amazon Prime Video पर आने वाली ये सीरीज़ मचा देंगी धमाल – ‘Aashram 4’ से ‘Dahaad 2’ तक देखें पूरी लिस्ट

कॉलिंग के लिए इसमें Bluetooth Calling सपोर्ट है और बेहतर आवाज के लिए अतिरिक्त माइक्रोफोन दिया गया है। साथ में 140 कैरेक्टर तक क्विक रिप्लाई, जेस्चर शॉर्टकट, Find My Phone, Weather और Flashlight जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी यहां बड़ा प्लस पॉइंट है। CMF के मुताबिक, यह वॉच सामान्य इस्तेमाल में 13 दिन, हेवी यूज़ में करीब 10-11 दिन, और Always-On Display के साथ लगभग 4.5 दिन चल सकती है। इसमें 350mAh बैटरी है और फुल चार्ज होने में करीब 99 मिनट लगते हैं।

CMF Watch 3 Pro अब Nothing X ऐप पर काम करेगी। इसी ऐप से Watch Pro, Watch Pro 2 और Watch 3 Pro को कंट्रोल किया जा सकेगा। इसमें Strava, Apple Health और Google Health Connect जैसे इंटीग्रेशन भी मिलेंगे, जिससे फिटनेस डेटा को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सिंक करना आसान होगा।

कुल मिलाकर, CMF Watch 3 Pro उन यूज़र्स के लिए ज्यादा सही लगती है जो कम कीमत में सिर्फ बेसिक स्मार्टवॉच नहीं, बल्कि AI फीचर्स, सटीक GPS, कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग और लंबी बैटरी वाला पूरा पैकेज चाहते हैं। ₹6,999 की शुरुआती कीमत पर यह वॉच बजट सेगमेंट में काफी मजबूत दावेदार बन सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.