कल लॉन्च हो रहा Samsung का ये दमदार फोन, सेगमेंट के सबसे स्लिम फोन में मिलेगा 50MP OIS कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung कल अपना शानदार स्मार्टफोन Samsung Galaxy M56 5G लॉन्च करने वाला है, फोन में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, इतना ही नहीं इसकी 5000mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन तक चल सकती है। फोन को मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा, जिससे इसकी कीमत 30,000 के आस पास हो सकती है। यदि आप भी इस फोन को लेना चाहते हैं, तो आगे हमनें Samsung Galaxy M56 5G के फीचर्स के बारे में बताया है।

ये पढ़ें: Google Pixel 9a की सेल आज से हो रही शुरू, फिलहाल तगड़े डिस्काउंट के साथ इस कीमत पर होगा उपलब्ध

Samsung Galaxy M56 5G लॉन्च की तारीख

Samsung Galaxy M56 5G

हाल ही में कंपनी ने Amazon माइक्रोसाइट के माध्यम से इस फोन की लॉन्च की तारीख रिवील की है, जिसके अनुसार फोन को 17 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ये इस सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन होने वाला है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.22mm और वजन 180g होगा। फोन के बैक पैनल पर पिल शेप कैमरा आईलैंड नजर आएगा। फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार फोन की कीमत 20,000 से 30,000 रूपये के बीच हो सकती है।

Samsung Galaxy M56 5G फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में sAMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, और फ्रंट, बैक दोनों के प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus का उपयोग किया गया है, जो 4x बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस की सुविधा देता है।

बैक पैनल पर 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2MP मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, एडवांस्ड नाइट फोटोग्राफी के साथ object eraser, image clipper, edit suggestions जैसे AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

फोन को 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। हालांकि प्रोसेसर की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन Geekbench लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है, कि इसमें Exynos 1480 का उपयोग किया जा सकता है। फोन Android 15 पर रन हो सकता है, और इसमें 8GB RAM ऑप्शन देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Instagram ला रहा कमाल का फीचर, रील देखने के लिए डालना पड़ेगा सीक्रेट कोड, इस तरह करेगा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.