Samsung Galaxy A10s इंडिया में हुआ लांच: कीमत 9,499 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने अपनी Galaxy A-सीरीज में कुछ अपडेट स्पेसिफिकेशन के साथ Galaxy A10s के तौर पर एक और स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। इसी महीने की शुरुआत में यह डिवाइस ग्लोबली लांच कर दी गयी थी। अपने पिछले साथी से अलग यहाँ पर आपको बेहतर कैमरा, ज्यादा क्लॉक-स्पीड, और बड़ी बैटरी दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है Samsung Galaxy A10s के फीचरों पर

यह भी पढ़िए: टिप्स: जाने कैसे बढ़ा सकते है अपने फोन की बैटरी लाइफ

Samsung Galaxy A10s प्राइस

Galaxy A10s को मार्किट में Black, Blue, Red और Green कलर ऑप्शन में पेश किया है।

A10s का बेस वरिएन्त यानि 2GB+32GB स्टोरेज वरिएन्त को 9,499 रुपए तथा 3GB+32GB टॉप वरिएन्त को 10,499 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। यह डिवाइस 28 अगस्त को सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy A10s के फीचर

Samsung Galaxy A10s launched in India

डिस्प्ले की बात करे तो इसमें अब LCD की जगह TFT डिस्प्ले दी गयी है, पीछे की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है साथ में फेस-अनलॉक फीचर भी मिलता है।

प्रोसेसर में भी थोडा बदलाव करते हुए आपको अब 4x कोर@2.0GHz और 4x कोर @1.5GHz वाला CPU दिया है। एंड्राइड पाई आधारित OneUI भी एक नया चेंज है। पिछले 1TB माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट की जगह इसमें 512GB कार्ड सपोर्ट मिलता है जो काफी सही भी साबित होता है।

बैटरी के तौर पर 4,000mAh की बड़ी बैटरी के अलावा पीछे की तरफ 13MP+2MP का ड्यूल कैमरा तथा 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़िए: एक्सक्लूसिव: Vivo Z1X होगा सितम्बर महीने के पहले हफ्ते में लांच

Samsung Galaxy A10s vs Galaxy 10 स्पेसिफिकेशन

फोन Samsung Galaxy A10s Samsung Galaxy A10
डिस्प्ले 6.2-इंच HD+ TFT, इनफिनिटी-V 6.2-इंच HD+LCD, इनफिनिटी-V
रियर कैमरा 13MP (f/1.8) + 2MP (f/2.4) 13MP (f/1.9)
फ्रंट कैमरा 8MP (f/2.0) 5MP (f/2.0)
प्रोसेसर ओक्टा-कोर CPU (4x कोर @2.0GHz और 4x कोर @1.5GHz) ओक्टा-कोर CPU (2x कोर @1.6GHz और 6x कोर @1.35GHz)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित One UI एंड्राइड 9.0 पाई आधारित One UI
रैम / स्टोरेज 2GB/3GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट 512GB, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट 2GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट 1TB, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
बैटरी 4000mAh 3400mAh
अन्य रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, माइक्रो USB, 3.5m हैडफ़ोन जैक ड्यूल VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, माइक्रो USB, 3.5m हैडफ़ोन जैक

 

Related Articles

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageSamsung Galaxy A50, A30, A10 हुए इंडिया में लांच; 4000mAh बैटरी और इनफिनिटी-U डिस्प्ले है ख़ास

शाओमी, विवो जैसे चीनी स्मार्टफोन मेकर को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने हाल ही में अपने M-सीरीज के तरह 3 स्मार्टफोन M10, M20, M30 को लांच किया था। आज कंपनी ने इसी क्रम में अपनी नयी A-सीरीज के तीन स्मार्टफोन A50, A30 और A10 को इंडिया में आधिकारिक रूप से लांच कर दिया है। …

ImageSamsung Galaxy A-सीरीज में होगा बड़ा बदलाव; मार्च महीने के अंत में लांच होंगे A10, A20, A30

भारतीय बाजारों में M-सीरीज को सैमसंग ने अभी हाल ही में लांच किये था और आज इनकी पहली सेल भी थी जिसमे काफी कम समय में ही दोनों डिवाइस स्टॉक-आउट हो गयी है जिसका साफ़ मतलब है की गैलेक्सी M10 और M20 को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इनके बाद आज एक और …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.