Samsung Galaxy A-सीरीज में होगा बड़ा बदलाव; मार्च महीने के अंत में लांच होंगे A10, A20, A30

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय बाजारों में M-सीरीज को सैमसंग ने अभी हाल ही में लांच किये था और आज इनकी पहली सेल भी थी जिसमे काफी कम समय में ही दोनों डिवाइस स्टॉक-आउट हो गयी है जिसका साफ़ मतलब है की गैलेक्सी M10 और M20 को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इनके बाद आज एक और खबर सामने आई है की कपानी अपने 3 और नए स्मार्टफोन को काफी किफायती कीमत पर Galaxy A-सीरीज के तहत मार्च महीने में लांच कर सकती है।

अभी हाल ही में सैमसंग की Galaxy A-सीरीज की इन तीन डिवाइसों को गीकबेंच पर भी देखा गया था जहाँ यह साफ़ हुआ की फ़ोनों में आपको Exynos 7885 ओक्टा-कोर प्रोसेसर देखा जा सकता है। इसके अलावा यहाँ पर आपको अलग-अलग रैम वरिएन्त और अलग-अलग बैटरी क्षमता भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़िए: आगामी फरवरी महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A-सीरीज (2019) से जुडी जानकारी

सैमसंग एंट्री लेवल और बजट सेगमेंट को लेकर अपनी रणनीति में काफी बदलाव कर रही है और इसी क्रम में कंपनी अपने नए गैलेक्सी A-सीरीज के 3 नए स्मार्टफोनों पर काम कर रही है जिनको शायद Galaxy A10. A20 और A30 नाम दिया जा सकता है। इन तीनो किफायती कीमत वाले फ़ोनों में आपको AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी।

सैमसंग इनफिनिटी-V डिस्प्ले

इस नयी A-सीरीज की शुरूआती कीमत सिर्फ 8,499 रुपए रखी जा सकती है जिसका मुख्य उद्देश्य चीनी ब्रांड जैसे शाओमी, ओप्पो और विवो आदि की लोकप्रियता को कम करना है। यह सीरीज आपको मिड-रेंज सेगमेंट में कुछ आकर्षक स्पेसिफिकेशन के साथ पेश की जा सकती है। अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो यहाँ यह भी साफ़ हुआ है की Galaxy A30 में आपको 4000mAh की बैटरी तथा A20 और A10 में क्रमशः 3500mAh तथा 3300mAH की बैटरी दी जा सकती है।

Galaxy M-सीरीज की ही तरह यहाँ पर सम्भावना है की आपको Infinity-V डिस्प्ले या Infinity-U डिस्प्ले दिया जा सकता है। लीक के अनुसार आपको गीकबेंच के अनुसार Exynos 7885 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। अगर रैम की बात करे तो Galaxy A10 में 2GB रैम और Galaxy A20 में 3GB रैम दी जा सकती है जबकि सीरीज के शीर्ष मॉडल Galaxy A30 में आपोक 4GB रैम भी देखने को मिल सकती है। यह तीनो ही स्मार्टफोन उम्मीद के अनुसार एंड्राइड पाई आधारित One UI के साथ पेश किये जा सकते है।

20 फरवरी को Galaxy S10 होगा लांच?

Source:Twitter @evleaks

कंपनी के हाल ही में भेजे गये इनवाइट से यह साफ़ हो जाता है की 20 फरवरी को MWC 2019 से पहले सैमसंग अपना साल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन S10 और S10+ को पेश करने वाली है। सारी रिपोर्ट और लीक्स के बाद यह साफ़ हो गया है की आपको यहाँ S10-सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन देखने को मिल सकते है जिनमे पंच-होल कैमरा डिस्प्ले तथा ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है।

हाँ पर आपको 3 अलग-अलग वरिएन्त में क्रमशः 5.8 / 6.1 / 6.4-इंच की डिस्प्ले के साथ आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट या Exynos 9820 प्रोसेसर दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप के लिए यहाँ 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पीछे की तरफ ड्यूल या ट्रिपल कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy A और M-सीरीज की स्टोरेज से जुडी जानकारी हुई लीक

साल 2018 की बात करे तो सैमसंग इस साल फ्लैगशिप फोन के साथ-साथ मिड रेंज सेगमेंट में भी काफी आकर्षक स्मार्टफोन पेश किये है लेकिन Xiaomi, Realme जैसे ब्रांड कंपनी के नंबर 1 के टैग के लिए खतरा बनती दिखाई देती है इसी को ध्यान में देखते हुए लगता है की कंपनी अगले साल मिड-रेंज और …

ImageSamsung Galaxy A90 होगा 10 अप्रैल को लांच: सैमसंग इंडिया साईट से हुई आधिकारिक पुष्ठी

Samsung 10 अप्रैल को एक लांच इवेंट की तैयारी कर चूका है जो 3 अलग-अलग शहर Bangkok, Milan, और Sao Paulo में एक साथ आयोजित किया जायेगा। इस इवेंट में यह तो साफ़ है की कोई Galaxy A-सीरीज की डिवाइस ही लांच की जाएगी लेकिन कौन सी इस बारे में सैमसंग ने कोई जानकरी नहीं …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.