Samsung Galaxy A06 5G इस किफायती दाम में जल्द बाजार में धूम मचाएगा, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में Samsung ने अपना F सीरीज का किफायती 5G फोन Galaxy F06 5G लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy A06 5G को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में एक भारतीय टिप्सटर द्वारा इसका ऑफिशियल पोस्टर साझा किया गया है, जिससे Galaxy A06 5G की कीमत की जानकारी भी सामने आई है।

ये पढ़ें: JioTele OS: स्मार्ट टीवी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम इन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy A06 5G की कीमत

हाल ही में भारतीय टिप्सटर Abhishek Yadav द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्टर साझा किया गया है, जो कंपनी के ऑफिशियल पोस्टर की तरह नजर आ रहा है। पोस्टर के अनुसार इस फोन को 10,499 रुपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, इसमें कंपनी की तरफ से 8 माह तक की नो कॉस्ट EMI की सुविधा मिल सकती है, और ग्राहक 699 रुपए की जगह मात्र 129 रुपए में एक साल तक के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट कवरेज ले सकते हैं। लॉन्च के बाद इस फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A06 5G फीचर्स

लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। फोन में 4 साल तक के OS अपडेट मिल सकते हैं।

फोन में 6GB RAM और 128GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इसके बैकपैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: Airtel सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस ने दिया Elon Musk को झटका, Starlink से पहले भारत में दे सकती है बिना नेटवर्क के इंटरनेट कनेक्टिविटी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageSamsung Galaxy A06 5G इस किफायती कीमत पर भारत में लॉन्च, मिल रहे शानदार फीचर्स

हाल ही में Samsung Galaxy A06 5G फोन की कीमत की जानकारी लीक हुई थी और अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में One UI 7 के साथ पेश किया गया है। ये MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। आगे Samsung Galaxy A06 5G …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: सस्ता कौन है ये तो साफ है, पर बेहतर कौन ये चौंकाएगा

Samsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी है। आज लॉन्च हुए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की। इसके बाद भी मेरी सलाह F70 Pro की तरफ जाती है। पहले N6 की तरफ की बात, क्योंकि बैटरी वाकई बड़ी है। तीन दिन चलने वाली बैटरी इस दाम में …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Imagerealme C73 5G इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, फीचर्स आएं सामने

realme जल्द ही भारत में अपना किफायती फोन realme C73 5G लॉन्च करने वाला है। इस फोन में पिछेल वर्जन के मुकाबले कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। हाल ही में realme C73 5G इंडिया लॉन्च की तारीख और फीचर्स आधिकारिक ट्यूबर सामने आए हैं, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.