JioTele OS: स्मार्ट टीवी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम इन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने अब OS के क्षेत्र में कदम रखते हुए JioTele OS नाम से स्मार्ट टीवी के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया है। ये ऑपरेटिंग सिस्टम AI द्वारा संचालित होगा, और इसके आधार पर आपको कंटेंट रिकमेंडेशन मिलेगा। इसमें आपको कई सुविधाएं देखने को मिलने वाली है, और नियमति सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेंगे। आगे JioTele OS फीचर्स और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Airtel सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस ने दिया Elon Musk को झटका, Starlink से पहले भारत में दे सकती है बिना नेटवर्क के इंटरनेट कनेक्टिविटी

JioTele OS फीचर्स

फीचर्स की बात करें, तो इसमें AI आधारित कई फीचर्स को शामिल किया गया है। जैस AI आधारित कंटेंट रिकमेंडेशन का ऑप्शन मिलेगा। ये रिकमेंडेशन यूजर द्वारा देखे गए कंटेंट की हिस्ट्री पर आधारित होंगे।

इसमें बिना किसी परेशानी के रीजनल और ग्लोबल कंटेंट भी देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, ये सभी पॉपुलर OTT को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार इसमें आपको लेग फ्री 4K परफॉरमेंस मिलेगी। हालांकि, ये सिर्फ उन्हीं स्मार्ट टीवी के लिए होगी जो 4K को सपोर्ट करते हैं।

इसमें रेगुलर सॉफ्टवेयर अपडेट भी दिए जाएंगे, जिसमें सिक्योरिटी पैच का को भी अपडेट किया जाएगा, जिससे OS की सिक्योरिटी को बेहतर बनाया जा सके।

JioTele OS उपलब्धता

फिलहाल इस OS को BPL, JVC, Kodak, और Thompson की स्मार्ट टीवी में शामिल किया जाएगा, और JioTele OS वाली स्मार्ट टीवी 21 फरवरी से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त कंपनी अन्य OEM पर भी काम कर रही है जिससे आउट ऑफ द बॉक्स JioTele OS सपोर्ट को शामिल किया जा सके, अन्य दूसरे मॉडल्स भी कुछ महीनों में पेश किए जा सकते हैं।

ये पढ़ें: इस Jio प्रीपेड प्लान के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री, फिर क्यों करना एक्स्ट्रा रुपए खर्च?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePUC कब खत्म हो रहा है? गाड़ी नंबर डालकर 1 मिनट में चेक करें, नए नियम में आपकी गाड़ी को कितना समय मिलेगा

एक नज़र में : सड़क परिवहन मंत्रालय के PUCC पोर्टल पर गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर डालते ही आपके PUC की एक्सपायरी तारीख सामने आ जाती है। इसी पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘PUCC Defaulter’ वाला आंकड़ा 14 करोड़ के पार दिख रहा है। ये तारीख अब पहले से ज़्यादा मायने …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products