इस Jio प्रीपेड प्लान के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री, फिर क्यों करना एक्स्ट्रा रुपए खर्च?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance ने Disney Star के साथ मिल कर अपना नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar लॉन्च कर दिया है, आप इसका सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, लेकिन यदि आप Jio की सिम ही उपयोग कर रहे हैं, तो आपको अलग से इसका सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता नहीं है। आगे हमनें Jio प्रीपेड प्लान के साथ JioHotstar की जानकारी दी है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Google Pixel 10 सीरीज GSMA डेटाबेस पर आई नजर

Jio प्रीपेड प्लान के साथ JioHotstar

OTT के लॉन्च के बाद कंपनी ने अपनी वेबसाइट में प्रीपेड प्लान्स की लिस्टिंग को अपडेट किया है। अब आपको 949 रूपये वाले रिचार्ज के साथ 149 रूपये वाला JioHotstar मोबाइल प्लान फ्री मिलेगा। हालांकि, मोबाइल प्लान में आप 720p क्वालिटी में ही कंटेंट देख सकते हैं, और इसमें आपको विज्ञापन भी नजर आएंगे।

Jio 949 rupees plan detail

इसके अतिरिक्त 949 वाले रिचार्ज प्लान में आपको 84 दिनों की वैलेडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB हाई स्पीड 4G इंटरनेट डेटा, 5G अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और 100 SMS प्रतिदिन के लिए मिलेंगे।

JioHotstar के अन्य प्लान्स

यदि आप 720p क्वालिटी में कंटेंट नहीं देखना चाहते हैं, तो आप इसके अन्य प्लान्स भी ले सकते हैं, जो किफायती कीमत पर उपलब्ध है। ये प्लान्स कुछ इस प्रकार हैं:

  • सुपर प्लान: इस प्लान में मोबाइल के अतिरिक्त टीवी और लैपटॉप पर भी एक समय में दो स्क्रीन पर एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि, इसमें भी विज्ञापन नजर आते हैं, लेकिन कंटेंट को Dolby Atmos के साथ Full HD 1080p की क्वालिटी में देखा जा सकता है। इसकी कीमत 3 माह के लिए 299 और 1 साल के लिए 899 रूपये है।
  • प्रीमियम प्लान: इस प्लान में आप कंटेंट को टीवी, लैपटॉप, मोबाइल सहित एक साथ चार स्क्रीन पर एक्सेस कर पाएंगे। इसमें आपको विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे, और आप Dolby Atmos के साथ 4K 2160p+Dolby Vision में कंटेंट देख सकते हैं। इसकी कीमत 3 माह के लिए 499 रुपए और 1 साल के लिए 1499 रूपये है।

ये पढ़ें: UPI की सूचना Call Merging Scam से हो जाएं सावधान, नहीं तो अकाउंट हो जाएगा खाली

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Imageअब मात्र 100 रुपए में मिलेगा JioHotstar का सब्सक्रिप्शन! जानिए नए प्लान की पूरी डिटेल

Reliance Jio का नया प्लान मात्र 100 रुपए में 3 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। कंपनी ने आज ही ये नया ₹100 का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें 90 दिनों तक Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन और 5GB डेटा मिलेगा। आइये इसके बारे में जानते हैं। इस नए प्लान के साथ …

Imageफ्री Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ Jio लेकर आया नए प्रीपेड प्लान

Reliance Jio फिर से अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए दो नए प्लान लाया है, जिनके साथ Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन रिचार्ज प्लानों में इस OTT प्लैटफॉर्म के अलावा और भी सेवाएं उपलब्ध होंगी और दोनों की वैलिडिटी 84 दिनों की है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Instagram Business …

ImageAirtel JioHotstar प्रीपेड प्लान्स के साथ मिल रहा JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री, इन कीमतों पर है उपलब्ध

यदि आप एक Airtel यूजर है, और JioHotstar का उपयोग करना चाहते हैं, तो भी आपको अलग से इसका सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि Jio की तरह Airtel भी अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन देता है। इस लेख में हमनें Airtel JioHotstar प्रीपेड प्लान्स के बारे में विस्तार से बताया …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products