UPI की सूचना Call Merging Scam से हो जाएं सावधान, नहीं तो अकाउंट हो जाएगा खाली

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जहां एक ओर सरकार और प्रशासन जनता को नए नए स्कैम्स से अवगत करा रहा है, वहीं दूसरी ओर ये स्कैमर्स ऑनलाइन ठगी का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेते हैं। हाल ही में Call Merging Scam की जानकारी सामने आई है, जिससे लोगों के अकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं, चलिए इसे थोड़ा विस्तार से समझते हैं।

ये पढ़ें: ChatGPT की टक्कर में आज पेश होगा Elon Musk का सबसे पॉवरफुल AI

UPI की सूचना Call Merging Scam से हो जाएं सावधान

हाल ही में UPI द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से Call Merging Scam से संबंधित जानकारी साझा करते हुए चेतावनी दी गई है, और लोगों को बताया गया है, कि इस तरह के स्कैम से बचें। इसमें OTP के माध्यम से लोगों के अकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं।

Call Merging Scam क्या है?

UPI द्वारा साझा की गई पोस्ट के अनुसार, स्कैमर्स आपको किसी कंसल्टेंसी या इवेंट इनवाइट के लिए कॉल कर सकते हैं। उसके बाद आपको ये कहा जाता है, कि आपका नंबर आपके दोस्त द्वारा दिया गया है।

इसके बाद आपके नंबर पर कॉल के माध्यम से OTP भेजा जाता है और आपको कहा जाता है, कि दूसरे नंबर से आपके दोस्त का कॉल आएगा उस कॉल को पिक करके मर्ज करें। जल्दीबाजी में आप जब उस कॉल को मर्ज करते हैं, तो OTP की जानकारी सैकमर के पास भी चली जाती है। इस तरह वो आपके वॉलेट या ऐप को OTP की सहायता से एक्सेस कर लेते हैं, और आपके अकाउंट को खाली कर दिया जाता है।

Call Merging Scam से बचने का तरीका

यदि आपके पास इस तरह का कोई कॉल या मैसेज आता है, तो उसे इग्नोर करें। यदि आप फोन उठते भी हैं, और सामने वाला बोलता है कि दोस्त द्वारा नंबर मिला है, तो उससे अपने दोस्त का नाम पूछें और तुक्का लगा कर वो सही नाम बोल भी देता है, तो तुरंत उस दोस्त को कॉल करके पहले उससे पुष्टि करें, कि वो व्यक्ति सही बोल रहा था या नहीं, उसके बाद ही कुछ प्रोसेस करें।

ये पढ़ें: Vivo V50 हुआ 35,000 में हुआ लॉन्च; क्या इन फीचरों के साथ जीत पायेगा ग्राहकों का दिल ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Imageकहीं आपका भी तो नहीं कटा ट्रैफिक चालान ऑनलाइन भरने से पहले जान ले ये बात, नहीं तो अकाउंट हो जाएगा खाली

भारत में कई तरह के ऑनलाइन स्कैम हो रहे हैं, जब किसी स्कैम की जानकारी सभी को पता लग जाती है, तो ये ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग एक और नया तरीका निकाल लेते हैं, ऐसे ही अब बजार में नया Traffic Challan Scam आ गया है, जो लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर …

Imageसरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

लोकसभा ने गुरुवार को वो संशोधन पास कर दिया है, जो UPI और दूसरे डिजिटल पेमेंट पर शुल्क (UPI MDR Charge) लगाने का रास्ता खोलता है। ये कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को सदन में लाई थीं। हंगामे के बीच विधेयक बिना किसी चर्चा …

ImageSIM Swap Fraud से मिनटों में खाली हो सकता है अकाउंट, इस एक सेटिंग से बच सकते हैं

आज के डिजिटल दौर में आपका मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रहा। बैंकिंग, UPI, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक की चाबी अब आपका SIM नंबर बन चुका है। इसी वजह से SIM Swap Fraud के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं, जहां ठग आपका नंबर अपने नाम की नई SIM …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products