ChatGPT की टक्कर में आज पेश होगा Elon Musk का सबसे पॉवरफुल AI

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में Elon Musk और Sam Altman OpenAI को लेकर सुर्खियों में थे, जहां Sam Altman ने Musk को बोला था कि एक बेहतर प्रोडक्ट बनाओ, और अब इसके जवाब में आज Elon Musk अपना अभी तक का सबसे पॉवरफुल AI मॉडल Grok 3 पेश करने वाले हैं, आगे इससे संबंधित जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: Vivo V50 हुआ 35,000 में हुआ लॉन्च; क्या इन फीचरों के साथ जीत पायेगा ग्राहकों का दिल ?

Elon Musk Grok 3 से आज पर्दा उठाएंगे

दरअसल, हाल ही में Elon Musk ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी की दी है, कि वें आज AI इंडस्ट्री की सबसे बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं, आज वें अपना लेटेस्ट AI टूल Grok 3 पेश करने वाले हैं, और उसका लाइव डेमो भी दिखाया जाएगा।

ये घोषणा कुछ ही घंटों में होने वाली है, और Musk अपने इस नए वर्जन को अन्य AI चैटबॉट की टक्कर में इंटरनेट पर उतारेंगे। Musk के अनुसार ये अभी तक का सबसे स्मार्ट AI होने वाला है। हालांकि, ये तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा, कि ये कैसे काम करता है।

ChatGPT मेकर को खरीदने पर हुई थी तकरार

दरअसल, कुछ समय पहले Elon Musk ने OpenAI को खरीदने का ऑफर दिया था, जिसे OpenAI के CEO Sam Altman द्वारा ठुकरा दिया गया था, और इस पर से दोनों में तकरार शुरू हो गई थी।

जहां एक ओर Musk की टीम का कहना था कि हमनें ऑफर ईमेल के जरिए भेजा था, वहीं OpenAI के CEO का कहना था, कि हमें ऐसा कोई ऑफिशियल लेटर नहीं मिला। इतना ही नहीं, Altman द्वारा Musk को बेहतर प्रोडक्ट बनाने की बात भी कही गई थी।

अब देखना ये है, कि Altman के जवाब में Musk का ये नया AI टूल Grok 3 कितना पॉवरफुल और स्मार्ट होगा? और क्या ये ChatGPT को पीछे छोड़ देगा? हालांकि, ये फ्री रहेगा या इसके लिए शुल्क देना होगा, और कितना देना होगा ये लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

ये पढ़ें: FasTag नियमों में बदलाव, अभी जान लें नए FasTag नियम नहीं तो जेब से जाएंगे एक्स्ट्रा रुपए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.