Vivo V50 हुआ 35,000 में हुआ लॉन्च; क्या इन फीचरों के साथ जीत पायेगा ग्राहकों का दिल ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में Vivo V50 को लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन में तीन स्टोरेज ऑप्शन आये हैं, जिनकी कीमत 35,000 से 40,000 रुपए के बीच है। कंपनी ने इस फ़ोन को Vivo V40 के मात्र 5-6 महीनों के बाद ही भारतीय बाज़ार में उतार दिया है। इसमें वही Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है, जो V40 में मौजूद है। हालांकि चिपसेट के अलावा डिज़ाइन, सॉफ्टवेयर और बैटरी में कई महत्वपूर्ण अपग्रेड दिए गए हैं।

Vivo V50 कीमतें और उपलब्धता

Vivo V50 तीन स्टोरेज वैरिएंट में आया है। फ़ोन को ग्राहक 17 फरवरी से प्री-बुक कर सकते हैं और सेल 25 फरवरी से शुरू होगी। इसे आप vivo.com, Amazon और Flipkart के अलावा ऑफलाइन स्टोरों से भी खरीद सकते हैं।

  • 8GB + 128GB – 34,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 36,999 रुपए
  • 12GB + 512GB – 40,999 रुपए

Vivo V50 स्पेसिफिकेशन

Vivo V50 में कई फ़ीचर Vivo V40 वाले ही हैं। जैसे इसमें आपको Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ वैसी ही परफॉरमेंस मिलेगी। कंपनी ने इससे पहले Vivo V30 में भी इसी चिपसेट का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा इसमें वही 6.78-इंच की क्वाड-कर्व्ड फुल एचडी+ दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी V40 के जैसा ही है। इसमें भी 50 MP के दो कैमरा हैं और तीसरा 50MP का सेंसर आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है।

नए फ़ोन को नया लुक देने के लिए, V50 को तीन नए रंगों – ग्रे, रोज़ रेड और स्टार्री ब्लू में पेश किया गया है। इसके अलावा Vivo V40 की तुलना में ये फ़ोन थोड़ा पतला (7.39mm) है और रियर पैनल पर इसमें ग्लास फिनिश मिलती। इसके अलावा इसमें आपको Circle to Search, AI Transcript और AI Live Call Translation जैसे नए AI फ़ीचर भी दिए गए हैं, जो V40 में नहीं हैं। इसके अलावा इसकी बैटरी (6000mAh) भी बड़ी है और फ़ास्ट चार्जिंग (90W) भी थोड़ी बेहतर है। साथ ही V50 में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देती है।

जहां चिपसेट को नहीं बदला गया है, वहीँ नए सॉफ्टवेयर के साथ कैमरा का अनुभव पहले से बेहतर किया गया है, बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग भी इस बजट के अनुसार काफी अच्छे हैं। साथ ही IP रेटिंग के साथ फ़ोन अब पहले से ज़्यादा सुरक्षित रहेगा।

Vivo V50 में Snapdragon 7 Gen 3 के साथ एक भरोसेमंद और अच्छी परफॉरमेंस मिलेगी। हालांकि इसका कैमरा एक्सपीरियंस, बैटरी और डिज़ाइन भी इस फ़ोन को काफी ख़ास बनाते हैं, जिसके कारण इसकी ये कीमत है। वहीँ अगर कैमरा और बैटरी के साथ थोड़ा समझौता करके, आप इसी परफॉरमेंस को कम दाम में पाना चाहते हैं, तो Snapdragon 7 Gen 3 के साथ vivo T3 Pro, OnePlus Nord CE 4 5G, iQOO Z9s Pro और Honor 200 जैसे स्मार्टफोन भी बाज़ार में उपलब्ध हैं।  

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageVivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products