एक्सक्लूसिव: Google Pixel 10 सीरीज GSMA डेटाबेस पर आई नजर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ महीने पहले ही Google ने Pixel 9 सीरीज को लॉन्च किया था, और अब Google Pixel 10 सीरीज सुर्खियों में आने लगी है। Pixel 10A को छोड़कर इस सीरीज के सभी मॉडल को GSMA वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, और Smartprix टीम की तरफ से इसके मॉडल नंबर की जानकारी को आपके साथ साझा किया जाएगा, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: UPI की सूचना Call Merging Scam से हो जाएं सावधान, नहीं तो अकाउंट हो जाएगा खाली

Google Pixel 10 सीरीज GSMA डेटाबेस पर आई नजर

हाल ही में इस सीरीज के डिवाइसेस को मॉडल नंबर के साथ GSMA वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिसके अनुसार इस सीरीज में Pixel 10Pixel 10 ProPixel 10 Pro XL, और Pixel 10 Pro Fold को शामिल किया जाएगा। इस लिस्ट में Pixel 10A नजर नहीं आ रहा है, लेकिन जल्द ही उसे IMEI डेटाबेस पर लिस्ट किया जा सकता है। फिलहाल इस सीरीज की जानकारी की ये जानकारी उपलब्ध है।

  • Google Pixel 10 मॉडल नंबर“GLBW0″, और “GL066” के साथ उपलब्ध होगा।
  • Google Pixel 10 Pro मॉडल नंबर “G4QUR”, और “GN4F5”. के साथ उपलब्ध होगा।
  • Google Pixel 10 Pro XL मॉडल नंबर“GUL82” के साथ उपलब्ध होगा।
  • Google Pixel 10 Pro Fold मॉडल नंबर “GU0NP” के साथ उपलब्ध होगा।

Pixel 10 सीरीज का सबसे खास अपग्रेड Tensor G5 होगा

इस सीरीज में Tensor G5 चिपसेट को शामिल किया जाने वाला है, Android Authority की एक रिपोर्ट के अनुसार पहली बार कंपनी इस सीरीज में TSMC प्रोसेस का उपयोग किया जाएगा, जिससे इसकी परफॉरमेंस और पॉवर एफिशिएंसी में इंप्रूवमेंट देखने को मिल सकती है, और पिछले चिपसेट की तुलना में ये बेहतर परफॉर्म कर सकती है।

इसके पहले Qualcomm ने अपने Sanpdragon चिपसेट को TSMC प्रोसेस पर शिफ्ट किया था जिससे Snapdragon 8 Gen 1 की तुलना में Snapdragon 8+ Gen 1 कम हिट होने के साथ साथ तेज परफॉर्म करने लगा था। उसी तरफ Tensor G5 से भी ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है।

इस समय हो सकती है लॉन्च

हालांकि कंपनी द्वारा इससे संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन GSMA लिस्टिंग से समझ आ रहा है, कि अपनी आगामी सीरीज के लिए कंपनी ने अप्रूवल लेना शुरू कर दिया है, और Pixel 10 सीरीज को अगस्त 2025 में पेश किया जा सकता है। जल्द ही हमें इससे संबंधित अन्य जानकारी देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: ChatGPT की टक्कर में आज पेश होगा Elon Musk का सबसे पॉवरफुल AI

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageGoogle Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की तारीख आयी सामने, 25 लकी विनर्स को इवेंट में शामिल होने का मौका

Google अपनी Pixel 10 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही वैश्विक बाजार में पेश किया जाता है। सीरीज से संबंधित कई लीक्स सामने आए हैं, और अब एक खबर तेजी से वायरल हो रही है,जिसमें बताया जा रहा है, कि अगले महीने की 27 तारीख को Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

ImageGoogle Pixel 10 खरीदने का सबसे सस्ता मौका, End of Year Sale में Pixel 9 भी ₹21,000 तक सस्ता

2025 खत्म होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और नए साल से पहले Google ने Pixel फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी Google End of Year Sale शुरू कर दी है, जिसमें नयी Google Pixel 10 सीरीज़ से लेकर पिछली Pixel 9 सीरीज़, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स तक पर …

ImageGoogle Pixel 10 series लॉन्च से पहले Pixel 9 Pro Fold, Pixel 9 और Pixel 8 पर टूटा प्राइस बार, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

Google अपने नए Pixel 10 series launch की तैयारी कर रहा है, जो आज, 20 अगस्त को पेश होने वाले हैं। लेकिन इससे ठीक पहले कंपनी अपने पुराने मॉडलों जैसे Pixel 9 Pro Fold, Pixel 9 और Pixel 8 पर ज़बरदस्त डिस्काउंट दे रही है। अगर आप लंबे समय से Google Pixel फोन खरीदने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.