Google Pixel 10 खरीदने का सबसे सस्ता मौका, End of Year Sale में Pixel 9 भी ₹21,000 तक सस्ता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

2025 खत्म होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और नए साल से पहले Google ने Pixel फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी Google End of Year Sale शुरू कर दी है, जिसमें नयी Google Pixel 10 सीरीज़ से लेकर पिछली Pixel 9 सीरीज़, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स तक पर भारी छूट मिल रही है। अगर आप 2026 की शुरुआत एक प्रीमियम Android फोन के साथ करना चाहते हैं, तो यह डील आके लिए हो सकती हैं, जिनकी जानकारी हम आपको यहां नीचे दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Motorola Edge 70 भारत में लॉन्च, डिज़ाइन से लेकर AI तक सब कुछ बदला हुआ

Pixel 10 सीरीज़ पर बड़ा कैशबैक, EMI से और फायदा

Google ने इस साल लॉन्च हुई Pixel 10 सीरीज़ पर सीधा बैंक ऑफर दिया है। Pixel 10 खरीदने के लिए HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करवाने वाले ग्राहकों को सीधा ₹7,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। वहीं Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold पर यही कैशबैक बढ़कर ₹10,000 तक पहुंच जाता है।

यहां खास बात यह है कि Google 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी दे रहा है, जिससे फ्लैगशिप फोन खरीदना जेब पर थोड़ा हल्का पड़ता है। Tensor 5 चिपसेट, Pixel कैमरा एक्सपीरियंस और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट को देखते हुए यह डील उन यूज़र्स के लिए खास है जो “best Android phone deal in India” तलाश रहे हैं।

ये भी पढ़ें: POCO X8–F8 नहीं होंगे लॉन्च? इनकी जगह एंट्री ले सकते हैं ये प्रीमियम फोन

Pixel 9 सीरीज़ और Pixel एक्सेसरीज़ भी हुए सस्ते

अगर आपका बजट Pixel 10 तक नहीं जाता, तो Pixel 9 सीरीज़ पर भी काफी आकर्षक है। स्टैंडर्ड Pixel 9 अब ₹79,999 की जगह सिर्फ ₹58,399 में मिल रहा है, यानि सीधे ₹21,000 से ज्यादा की छूट। वहीं Pixel 9 Pro Fold की कीमत ₹1,72,999 से घटकर ₹1,62,999 हो गई है और Pixel 9a अब ₹49,999 की बजाय ₹44,999 में उपलब्ध है।

सिर्फ फोन ही नहीं, Google का पूरा इकोसिस्टम इस सेल में शामिल है। Pixel Watch 3 की कीमत भी ₹5,000 कम होकर ₹22,915 हो गई है। वहीँ Pixel Buds Pro 2 को आप अब ₹19,900 में खरीद सकते हैं, जो पहले ₹22,900 में मिल रहे थे।

यह Google End of Year Sale India फिलहाल लाइव है और 2 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। सभी ऑफर्स Google के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं। अगर आप लंबे समय से Pixel खरीदने का सही मौका ढूंढ रहे थे, तो यह सेल शायद वही मौका है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Imageएक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

Best Phone Under 20000 – ₹20,000 का बजट भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में सबसे भरा-पूरा सेगमेंट रहता है, क्योंकि लगभग हर बड़ी कंपनी इस कीमत पर हर साल कुछ न कुछ लॉन्च ज़रूर करती है और इसी बजट के फोन सबसे ज़्यादा बिकते भी हैं। लेकिन इस साल इस बजट का मतलब बदल गया है। मेमोरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.