POCO X8–F8 नहीं होंगे लॉन्च? इनकी जगह एंट्री ले सकते हैं ये प्रीमियम फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप POCO F8 Pro लॉन्च किया है और अब POCO X8 Pro के लॉन्च को लेकर भी चर्चा तेज़ है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने POCO फैन्स को थोड़ा चौंका दिया है। माना जा रहा है कि इस बार कंपनी POCO X8 और POCO F8 के बेस वेरिएंट को पूरी तरह स्किप कर सकती है। यानी “Pro” से नीचे का कोई मॉडल शायद बाज़ार में देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इस सीरीज़ में दो ही फोन लॉन्च होंगे, लेकिन Pro मॉनिकर के साथ ही।

कौन से दो स्मार्टफोन X-सीरीज़ में लॉन्च कर सकता है POCO?

लीक्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi की योजना इस बार लाइनअप को थोड़ा प्रीमियम रखने की ही है। खबर है कि POCO F8 series में सिर्फ POCO F8 Pro और POCO F8 Ultra ही देखने को मिलेंगे। वहीं X सीरीज़ में POCO X8 Pro के बाद सीधे POCO X8 Pro Max आ सकता है। इस बार कंपनी इन दोनों सीरीज़ के बेस मॉडल नहीं लेकर आएगी।

दिलचस्प बात ये है कि ये फोन पूरी तरह नए नहीं होंगे।

  • POCO F8 Pro / Ultra को Redmi K90 सीरीज़ का रिब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है।
  • POCO X8 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि यह असल में Redmi Turbo 5 Pro global variant हो सकता है।

यानि POCO का फोकस अब ज़्यादा पावरफुल हार्डवेयर और हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट पर जाता दिख रहा है।

क्या किफायती POCO फोन वाले ग्राहकों के लिए कोई मॉडल आएगा?

रिपोर्ट्स का इशारा है कि POCO अपनी बजट ऑडियंस को नजरअंदाज नहीं कर रहा है। कंपनी कथित तौर पर POCO M8 सीरीज़ का विस्तार करने पर ज़्यादा ध्यान दे रही है, ताकि एंट्री-लेवल और किफायती सेगमेंट वहीं कवर किया जा सके।

हालांकि, यहां एक ज़रूरी बात ये भी है कि ये पूरी जानकारी अभी IMEI database leaks और शुरुआती रिपोर्ट्स पर आधारित है। Xiaomi या POCO की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।

फिर भी सवाल वही है कि क्या POCO जानबूझकर मिड-रेंज को छोड़कर सीधे “Pro-only strategy” पर जा रहा है? इसका जवाब भी लोगों को कुछ महीने में कंपनी की स्ट्रेटेजी देखकर मिल ही जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.