Motorola Edge 70 भारत में लॉन्च, डिज़ाइन से लेकर AI तक सब कुछ बदला हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है, लेकिन ये फोन बाकियों से थोड़ा अलग है। जो चीज़ इसे अलग बनाती है, वो है इसका डिज़ाइन और AI का कॉम्बिनेशन, जिसे कंपनी ने साफ तौर पर फ्यूचर फोकस्ड यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ये फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में एक नए विकल्प के तौर पर सामने आया है।

डिज़ाइन, डिस्प्ले और मज़बूती

अगर बात करें Motorola Edge 70 के डिज़ाइन की, तो इसकी सबसे बड़ी खासियत है, इसकी अल्ट्रा स्लिम 5.99mm बॉडी। इतना पतला होने के बावजूद फोन में 5000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है।

वहीँ डिस्प्ले की बात की जाए तो , ये फोन 6.7-इंच की 1.5K pOLED AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। ये स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ सुरक्षित भी है और बाकी चारों तरफ से इसमें मेटल फ्रेम है। कंपनी ने इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है, जो इसे स्टाइलिश होने के साथ ड्यूरेबल भी बनाती है। साथ ही मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिली है।

कैमरा, परफॉरमेंस

Motorola Edge 70 specifications में कैमरा सेटअप भी अच्छा दिया गया है। इसमें 50MP मुख्य कैमरा (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं जो क्रिएटर और व्लॉगर के लिए काफी बेहतर फीचर साबित हो सकता है।

वहीँ परफॉरमेंस के लिए ये Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, VC कूलिंग और 8GB LPDDR5X RAM (16GB तक virtual RAM support) से केस है।

Motorola Edge 70

Moto AI 2.0

Motorola Edge 70 AI features इस फोन का सबसे मज़बूत पॉइंट है। डेडिकेटेड AI की के साथ moto AI 2.0 मिलता है, जिसमें Next Move contextual suggestions, Catch Me Up 2.0, Pay Attention live transcription और AI Image Studio जैसे टूल्स शामिल हैं।

यूज़र motoAI, Copilot, Perplexity और Google Gemini में से अपनी प्रेफरेंस के हिसाब से AI असिस्टेंट चुन सकते हैं। ये फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इस पर 3 OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Motorola Edge 70 price in India

अब बात करें Motorola Edge 70 price in India की, तो कंपनी ने इसकी कीमत Rs. 29,999 रखी है (8GB RAM + 256GB स्टोरेज)। यह फोन PANTONE Lily Pad, Gadget Grey और Bronze Green colours में मिलेगा और 23 दिसंबर से Flipkart, motorola.in और offline stores पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageMotorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च – vivo X200T से होगी सीधी टक्कर

Motorola ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। सालों तक Edge सीरीज़ के फोन कर्व्ड स्क्रीन और वीगन लेदर वाले बैक पैनल के साथ आते रहे, जो कभी पूरी तरह फ्लैगशिप वाली लीग में नहीं पहुंच पाए। Max ने इस बार कर्व को पूरी तरह छोड़ दिया …

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

ImageMotorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

Motorola की Edge 70 सीरीज़ अब इतनी लंबी हो चुकी है कि इसके मॉडल गिनने में उलझन होने लगती है। पिछले दिसंबर में Edge 70 से शुरुआत हुई थी, और उसके बाद Fusion, Pro, Pro+ और Max तक कई मॉडल भारत आ चुके हैं। अब इसी कतार में Motorola Edge 70 Neo का नाम जुड़ने …

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.