Airtel सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस ने दिया Elon Musk को झटका, Starlink से पहले भारत में दे सकती है बिना नेटवर्क के इंटरनेट कनेक्टिविटी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर फोन में नेटवर्क न मिलने पर हम इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाते हैं, और ये परेशानी का कारण बन जाता है, लेकिन जल्द ही ये परेशानी भी खत्म होने वाली है, क्योंकि Airtel ने की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कंपनी OneWeb द्वारा जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को शुरू करने वाली है। आगे इस Airtel सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Elon Musk का Grok 3 AI लॉन्च, सब AI को छोड़ा पीछे, इस तरह कर पाएंगे उपयोग

Airtel सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस जल्द होगी लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार, Airtel की OneWeb सर्विस द्वारा दूरसंचार विभाग (DoT) को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें अपनी सैटेलाइट सर्विस को भारत में रोलआउट करने के लिए मंजूरी मांगी गई है। इसके लिए कंपनी ट्विन अर्थ स्टेशन गेटवे को लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट करना चाहती है।

Dot को भेजे घर पत्र में कंपनी ने जोर देते हुए कहा कि यदि उन्हें इसकी मंजूरी शीघ्र मिल जाती है, तो दक्षिण एशिया में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए भारत को एक क्षेत्रीय केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है। भारत के पहले ये कंपनी दक्षिण एशियाई देशों में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड प्रदान करने में सक्रिय है, हालांकि इसमें पाकिस्तान का नाम शामिल नहीं है।

कंपनी ने पहले ही परमिट लेने का रखा ध्यान

OneWeb ने पहले ही भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों को कवर कर लिया है, और इसी के साथ गुजरात और तमिलनाडु में अर्थ स्टेशन गेटवे इंस्टॉल करने के लिए भी तैयार है, इसके लिए कंपनी ने पहले से ही ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट सर्विस (GMPCS) से परमिट ले लिया है।

Elon Musk की बड़ी चिंताएं

जहां एक ओर Elon Musk अपनी StarLink सैटेलाइट सर्विस को भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी में लगे हुए थे, और इसके लिए उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की, वहीं दूसरी ओर Airtel सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस की खबर सामने आने से उनकी चिंताएं बढ़ सकती है।

क्योंकि फिलहाल कंपनी DoT के जवाब का इंतजार कर रही है, और DoT के जवाब मिलने के बाद और टेलीकॉम नियामक द्वारा स्पेक्ट्रम आवंटन प्रोसेस पूरा होने के बाद Airtel-OneWeb अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस को कमर्शियल रूप से भारत में लॉन्च कर पाएगी।

फिलहाल Starlink को GMPCS परमिट भी नहीं मिला है, ऐसे में यदि भारत में उनसे पहले Airtel की ये सर्विस शुरू होने से उन्हें काफी नुकसान हो सकता है।

ये पढ़ें: 11000 से कम कीमत में 5G फ़ोन | 5G phones under 11000

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Imageभारत में आ रहा है Elon Musk का Starlink, इंटरनेट की दुनिया में मचाएगा धूम

Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink जल्दी ही भारत में लॉन्च (Starlink India Launch) की जा सकती है। हाल ही सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार स्टरलिंक को भारत सरकार से ऑफिशियल क्लीयरेंस मिल चुका है और अगले दो महीनों में इसकी सर्विस देश में शुरू हो सकती है। Starlink Satellite Internet Service का उद्देश्य …

ImageStarlink की भारत में एंट्री का इंतज़ार खत्म – Elon Musk ने बता दी कीमत, जानिए कितना खर्च होगा हर महीने

भारत में Elon Musk की Starlink को लेकर महीनों से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार कंपनी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे बड़े सवाल का जवाब दे दिया है। वो ये है कि Starlink की कीमत क्या होगी? कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट भी अपडेट कर दी है और ये भी साफ हो …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products