11000 से कम कीमत में 5G फ़ोन | 5G phones under 11000

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आजकल 5G का जमाना है, ऐसे में सभी टेलीकॉम कंपनी फ्री अनलिमिटेड 5G की सुविधा देती है, लेकिन इसके लिए आपके पास एक 5G स्मार्टफोन होना चाहिए तभी आप हाई स्पीड अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो आप कम बजट में भी एक अच्छा 5G फ़ोन ले सकते हैं। इस लेख में हमनें 11000 से कम कीमत में 5G फ़ोन (5G phones under 11000) की जानकारी दी है। इनमें से आप अपने लिए कोई भी एक अच्छा बजट फ्रेंडली फ़ोन चुन सकते हैं।

ये पढ़ें: ₹12,999 में 5G स्मार्टफोन! Realme P3x और P3 Pro हुए लॉन्च, डिजाइन और फीचरों से बढ़ी बजट सेगमेंट में हलचल

11000 से कम कीमत में 5G फ़ोन 2025

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung का ये किफायती 5G फ़ोन अभी हाल ही में लॉन्च हुआ है, और फिलहाल 9,999 रूपए की कीमत पर उपलब्ध है। फ़ोन में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 800nits की पीक ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इस कीमत पर इसका 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिलेगा।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। ये 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फ़ोन Android v15 पर रन होता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G, VoLTE, Bluetooth v5.3, WiFi, और USB-C v2.0 जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

Motorola Moto G45 5G

Motorola Moto G45 5G

ये भी एक शानदार 5G फ़ोन है, जिसमें आपको 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, और ये 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट को शामिल किया गया है, और ये Android 15 पर रन होता होता है। 11 से कम कीमत में इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट मिलेगा।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है। फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 20W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत फ़िलहाल 10,638 रूपए है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G, VoLTE, Bluetooth v5.3, WiFi, और USB-C v2.0 जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

Poco C75 5G

Poco C75 5G

11000 से कम कीमत में 5G फ़ोन्स की लिस्ट में तीसरा नाम Poco C75 5G का है। ये फ़ोन फ़िलहाल 8,310 रूपए की कीमत में मिल जायेगा। इस फ़ोन में आपको 6.88 इंच का LCD डिस्प्ले मिल जायेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और  600nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये फ़ोन Qualcomm Snapdragon 4s Gen2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इस कीमत पर इसका 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट मिलेगा। फ़ोन Android 14 पर रन होता है।

इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। इस फ़ोन में आपको 5160mAh की बैटरी मिलेगी, और ये 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, VoLTE, Bluetooth v5.0, WiFi, और USB-C v2.0 जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

Realme C63 5G

Realme C63 5G

ये भी एक अच्छा 5G फ़ोन है, जिसका 6GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट आप मात्र 10,696 रूपए में खरीद सकते हैं। फ़ोन 6.67 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 625nits की HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट का उपयोग किया गया है, और ये Android 14 पर रन होता है।

फ़ोन के बैक पैनल पर आपको 32 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल जायेगा। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये 5000 mAh बैटरी के साथ आता है, लेकिन इसमें आपको 10W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G, VoLTE, Bluetooth v5.3, WiFi, और USB-C v2.0 जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

iQOO Z9 Lite 5G

iQOO Z9 Lite 5G

ये भी एक शानदार फ़ोन है, जो 6.56 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, और 840nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 90 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 14 पर रन होता है। इसमें आपको 4GB RAM और 128GB की स्टोरेज मिल जाएगी। फ़ोन की कीमत मात्र 10,499 रूपए है।

इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी + 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 15W  फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, VoLTE, Bluetooth v5.4, WiFi, और USB-C जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।  

इनमें से आप अपने लिए कोई भी 5G फ़ोन चुन सकते हैं, सभी 5G फ़ोन्स 11,000 रूपए से कम कीमत में उपलब्ध है। हालाँकि, ये कीमत जब ये लेख पब्लिश हो रहा है, उस समय के ऑफर के आधार पर बताई गयी है, इसलिए इनकी कीमत में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: 20,000 से कम में बेस्ट AI फोन – Best AI phones under Rs 20,000

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products