₹12,999 में 5G स्मार्टफोन! Realme P3x और P3 Pro हुए लॉन्च, डिजाइन और फीचरों से बढ़ी बजट सेगमेंट में हलचल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने भारत में Realme P3 Pro और Realme P3x को लॉन्च कर दिया है। बेस मॉडल Realme P3x में Dimensity 6400 5G चिपसेट है और इसे आप मात्र 12,999 में खरीद पाएंगे। वहीँ Realme P3 Pro का ल्यूमिनस कलर-चेंजिंग बैक पैनल, उसकी हाईलाइट है। इसके अलावा क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, GT मोड और Snapdragon 7s Gen 3 5G चिपसेट के साथ इस बजट में एक अच्छा गेमिंग परफॉरमेंस मिलेगा। आइए Realme P3 सीरीज़ के इन दोनों स्मार्टफोनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme P3 Pro और Realme P3x की कीमतें

Realme P3 Pro में तीन स्टोरेज वैरिएंट आये हैं। Realme P3 Pro भूरे (Saturn Brown), बैंगनी (Galaxy Purple) और सुनहरे (Nebula Glow) रंगों में आएगा और इसे आप 25 फरवरी से खरीद सकते हैं।

  • 8GB + 128GB – ₹21,999
  • 8GB + 256GB – ₹22,999
  • 12GB + 256GB – ₹24,999

वहीँ Realme P3x में दो स्टोरेज वैरिएंट मिलेंगे। Realme P3x को आप नीले (Midnight Blue), सिल्वर (Lunar Silver) और गुलाबी (Stellar Pink) रंगों में 28 फरवरी से खरीद सकते हैं।

  • 6GB + 128GB – ₹12,999
  • 8GB + 128GB – ₹13,999

Realme P3 Pro स्पेसिफिकेशन

Realme P3 Pro में 6.7-इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ दी गयी है। ओक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 5G चिपसेट पर चलने वाले इस फ़ोन में 8GB की रैम व 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। वहीँ सॉफ्टवेयर साइड पर, ये फ़ोन Android 15 आधारित Realme UI 6 पर रन करता है। औ

कैमरा की बात करें तो, Realme P3 Pro में 50MP का Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ये फ़ोन IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करता है। बैटरी भी यहां काफी बड़ी है। इसमें 6,000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आयी है। इसके अलावा इस फ़ोन में इसमें NextAI फीचर भी मिलते हैं, जैसे AI रिकॉर्डिंग, AI राइटर, AI रिप्लाई, सर्कल टू सर्च और अन्य AI टूल्स।

Realme P3x स्पेसिफिकेशन

Realme P3x एक बजट फ़ोन है, जिसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट और ARM G57 GPU दिया गया है। इसमें आपको 6.7-इंच की LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। साथ ही स्क्रीन पर सुरक्षा के लिए इसमें Panda Glass भी है।

यहां भी 6,000mAh की बैटरी ही है, लेकिन ये 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध होगा। कैमरा की बात की जाए तो, इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस है और 8MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। Realme UI 6.0 पर चलने वाले इस फ़ोन में भी आपको NextAI फीचर दिए गए हैं। साथ ही किफ़ायती फ़ोन होने के बाद भी, इसमें IP69 सर्टिफिकेशन मिल रहा है, जो अक्सर इस बजट के फोनों में देखने को नहीं मिलता।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products