Elon Musk का Grok 3 AI लॉन्च, सब AI को छोड़ा पीछे, इस तरह कर पाएंगे उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज Elon Musk ने अपना सबसे पॉवरफुल AI Grok 3 लॉन्च कर दिया है, इसे अभी तक का विश्व का सबसे स्मार्ट AI बताया जा रहा है। कंपनी का कहना है, कि मेथ, रीजनिंग, और साइंस के मामले में ये अन्य AI मॉडल से काफी बेहतर है। हालांकि, इसे सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए पेश किया गया है, और अभी इसका API जारी करना बाकी है। आगे इससे जुड़ी सभी जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस तरह करें NFC का उपयोग, नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

Grok 3 AI लॉन्च

हाल ही में Elon Musk ने इसके लॉन्च की घोषणा की थी और आज इसे लॉन्च कर दिया गया है, लॉन्च के दौरान इसका लाइव डेमो भी दिखाया गया था, जिसने इसकी सहायता से एक बेसिक गेम बना कर बताया गया था। xAI के अनुसार ये इतना स्मार्ट है, कि इससे कोडिंग से लेकर गेम्स भी बनाए जा सकते हैं।

फिलहाल इस टूल के API वर्जन को लॉन्च करना बाकी है, उसे भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, जिससे अलग अलग इंटरप्राइसेस इसका उपयोग कर पाएंगे। Musk के अनुसार इस टूल को दो लाख GPU की सहायता से ट्रेन किया गया है, ताकि इसे अन्य AI टूल्स की तुलना में सबसे बेहतर बनाया जा सके।

Grok 3 की खासियत

Grok 3 Chatbot Arena

हाल ही में हुई OpenAI के CEO से तकरार के बाद कुछ ही समय में Musk ने अपना ये पॉवरफुल AI पेश कर दिया है। प्रेजेंटेशन के समय उन्होंने OpenAI के GPT 4o को सबसे कमजोर बताया है, दरअसल उन्होंने इसे Grok 3 के मुकाबले सबसे लिए परफॉरमेंस वाले टूल के रूप में दर्शाया है। कंपनी के अनुसार इसमें सबसे एडवांस्ड रीजनिंग कैपेबिलिटीज मिलती है, जिसे भविष्य में और भी बेहतर बनाया जाएगा।

लॉन्च के समय इसके लाइव डेमो के दौरान बेसिक गेम को बनाने के साथ साथ Musk ने एक और घोषणा की है, कि जल्द ही कंपनी एक AI गेम स्टूडियो भी लॉन्च करने वाली है, जिससे गेम डेवलेपर्स को काफी फायदा मिलेगा। फिलहाल Grok 3 का रीजनिंग मॉडल बीटा वर्जन में है, और जल्द ही इसका एक मिनी वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है।

Grok 3 Reasoning test time compute

Super Grok सब्सक्रिप्शन की जानकारी

Grok 3 के बीटा वर्जन का उपयोग आप X के प्रीमियम प्लान्स के साथ कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको X को अपडेट करना होगा। इसके अतिरिक्त, जल्द ही कंपनी इसके लिए Super Grok नाम से एक अलग सब्सक्रिप्शन सुविधा लॉन्च करेगी, जो खास उन प्रीमियम यूजर्स के लिए होगा, जो एडवांस्ड कैपेबिलिटी के साथ नए फीचर्स को सबसे पहले उपयोग करना चाहते हैं। इस सब्सक्रिप्शन लिए Grok ऐप या Grok.com वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।

ये पढ़ें: इस Jio प्रीपेड प्लान के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री, फिर क्यों करना एक्स्ट्रा रुपए खर्च?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

ImageGrok-2 सभी X यूजर्स के लिए फ्री में होगा उपलब्ध, इस प्रकार कर पाएंगे उपयोग

Elon Musk की xAI आर्टिफिशियल कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपने X(ट्विटर) प्लेटफॉर्म के लिए Grok-2 नाम से एक AI टूल को पेश किया था। पहले इस टूल का उपयोग सिर्फ वो ही लोग कर सकते थे, जिन्होंने प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लिया हो, लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री …

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

Discuss

Be the first to leave a comment.