एप्पल को पीछे छोड़ सैमसंग लाया नयी क्रांति: अब डिस्प्ले फोल्ड नहीं, रोल होगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के पहले फोल्डेबल फोनों में भले ही कमियाँ रहीं हों, लेकिन कंपनी ने हर बदलते साल के साथ अपने फोल्डेबल फोनों में सुधार किया और अब फोल्डेबल फोनों के बाज़ार पर अपने नवीनतम फोनों Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 के साथ राज कर रही है। इस समय Samsung के फोल्डेबल सबसे बेहतरीन हैं और शायद इसीलिए अब कंपनी डिस्प्ले को लेकर एक कदम और आगे जाना चाहती है। जहां Apple अब तक अपना पहला फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च नहीं कर पायी है, वहीँ सैमसंग अगले साल रोल होने वाली डिस्प्ले (rollable display) के साथ अपना पहला फ़ोन लॉन्च कर सकती है। 

ये पढ़ें: Mediatek Dimensity 7300 के साथ आने वाले मोबाइल फ़ोन

सूत्रों के अनुसार Samsung, 2025 में अपने फोल्डेबल फोनों के साथ एक नया फ़ोन भी लॉन्च कर सकती है जिसमें 12.4-इंच की रोल होने वाली डिस्प्ले होगी। 

कंपनी इस नयी तकनीक के साथ अपना पहला फ़ोन जुलाई या अगस्त 2025 तक लेकर आ सकती है। ये खबर एक दक्षिणी कोरियाई रिपोर्ट द्वारा सामने आयी है। यही रिपोर्ट ये भी बताती है कि इस नए फ़ोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा आएगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को एक स्मूथ व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सके। 

हालांकि ये टेक्नोलॉजी अब नयी नहीं है, क्योंकि रोलेबल डिस्प्ले के साथ कॉन्सेप्ट फ़ोन पहले सामने आ चुके हैं, हालांकि Samsung शायद वो पहली कंपनी होगी, जो इसे यूज़र्स के लिए पहली बार बाज़ारों तक ला सके। 

ये पढ़ें: iPhone 16 और 16 Plus के लिए Apple ने ग्राहकों को दिखाया ये लॉलीपॉप, कहीं आप भी इसमें ठगे न जाएँ

सामने आ रहे कयासों के अनुसार, ये 12.4-इंच की डिस्प्ले रोल होकर आपकी जेब में आसानी से फिट हो जाएगी और आपको एक बड़ी स्क्रीन का अनुभव भी दे सकेगी। ये नयी तकनीक आने वाले समय में स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में एक बड़ा कदम प्रमाणित होगी। आसार हैं कि इसके बाद अन्य कम्पनियाँ भी इस राह पर चल पड़ें। 

अफवाहों के अनुसार कंपनी इस नए रोलेबल फ़ोन (rollable display) को आने वाले Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 के साथ पेश करेगी। फिलहाल इसमें कई महीनों का समय बाकी है और आसार है कि आने वाले समय में इस फ़ोन से सम्बंधित और खबरें भी सामने आएँगी, जिन्हें हम आप तक Smartprix पर पहुंचाते रहेंगे। 

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung के 3 नए फोल्डेबल भारत के BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिखे, Galaxy Z Fold 8 Wide है सबसे अलग

Samsung के तीन नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Wide और Z Flip 8 भारत के BIS सर्टिफिकेशन में नज़र आए हैं, जो इनके जल्द भारत आने का एक बड़ा इशारा है। लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा एक नए नाम की है, और वो है Galaxy Z Fold 8 Wide। …

ImageOnePlus के फोल्डेबल फ़ोन का इंतज़ार करने वालों के लिए बुरी ख़बर

अभी कुछ ही समय पहले OnePlus ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के नाम की पुष्टि की थी और साथ ही ये खबर आयी थी कि OnePlus Open 29 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा। लेकिन अब एक टिपस्टर का कहना है कि इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च में कंपनी कुछ देरी कर सकती है। OnePlus …

ImageSamsung गैलेक्सी Fold 5 और Flip 5 के जल्दी होंगे दर्शन, कंपनी ने बदला लॉन्च का समय

Samsung ने फ़रवरी 2023 में Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S23 सीरीज़ को लॉन्च किया था और लोगों को हर साल की तरह फोल्डेबल फोनों के लॉन्च की उम्मीद अगस्त 2023 में ही थी। लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लॉन्च का …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

ImageInstagram का नया AI फीचर: अब आपकी आवाज़ बनेगी Robot या Alien जैसी, चैटिंग होगी और मज़ेदार

Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, अब कंपनी धीरे-धीरे आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक नया फीचर आया है AI Voice Effects, जो आपके साधारण वॉइस मैसेज को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल सकता है, बिना उसकी असली …

Discuss

Be the first to leave a comment.