iPhone 16 और 16 Plus के लिए Apple ने ग्राहकों को दिखाया ये लॉलीपॉप, कहीं आप भी इसमें ठगे न जाएँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने हर साल की तरह इस साल भी iPhone 16 सीरीज़ में चार स्मार्टफोन पेश किये, जिनमें से दो बेस मॉडल (iPhone 16 और 16 Plus) हैं और दो Pro मॉडल (iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max)। हालांकि अपने यूज़र्स को Apple ने जो लॉलीपॉप दिखाया है, वो ये है कि इस बार नए फ़ीचर केवल Pro वैरिएंट में ही नहीं, बल्कि बेस मॉडलों में भी दिए गए हैं। इन फीचरों में नया A18 बायोनिक चिप, Action बटन और Capture बटन मौजूद है। इससे कंपनी बताना चाहती है कि अब iPhone 16 में भी Pro जैसे ही फ़ीचर मिलेंगे, लेकिन क्या ये सही है ? क्या Apple ने अपने बेस मॉडलों के सभी फ़ीचर विस्तार से लोगों तक पहुंचाएं हैं ?

ये पढ़ें: iPhone 16 vs Samsung Galaxy S24 vs Google Pixel 9 : तीनों में क्या है अंतर ?

इसका जवाब नहीं है।

इसका जवाब नहीं है। इन मॉडलों में जहां कंपनी ने कुछ फ़ीचर जोड़े हैं, वहीँ कुछ कमियाँ भी हैं, जिनसे जनता को दूर रखा गया है। आइये आपको बताते हैं कि बेस मॉडलों में जहां आपको कुछ नए फ़ीचर मिल रहे हैं, वहीँ इतनी भारी कीमतें लेकर भी Apple आपसे कौन से फ़ीचर छीन रहा है।

ये पढ़ें: NVIDIA GeForce RTX 4090 के साथ आने वाले लैपटॉप

नए चिपसेट के बदले चिपकाया वही पुराना डिस्प्ले

iPhone 16 और 16 Plus, दोनों में नया A18 चिप है, जो कि पिछले साल के iPhone 15 और 15 Plus में मिलने वाले चिप A16 से काफी बेहतर है। वास्तव में इस चिपसेट के साथ ये फ़ोन iPhone 15 के मुकाबले में 30 % बेहतर परफॉरमेंस देता है। लेकिन वहीँ कंपनी ने iPhone 16 और 16 Plus में वही 6.1-इंच और 6.7-इंच की 60Hz स्क्रीन ही दी है। दोनों में 1290 x 2796 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ Super Retina XDR डिस्प्ले हैं, लेकिन रिफ्रेश रेट अब वही है। हालांकि कंपनी का कहना है कि ये Android फोनो के मुकाबले में काफी स्मूथ है, लेकिन ऐसा नहीं है। आप इसे किसी अन्य Android फ्लैगशिप फ़ोन या iPhone 16 Pro के साथ रखकर स्क्रॉलिंग करके देखिये, आपको खुद फर्क नज़र आएगा।

ये पढ़ें: Samsung 5G Tablets की कीमतें यहां जानें

Action बटन के बदले फ़ास्ट चार्जिंग और डाउनलोड स्पीड भी कछुए जैसी

एक तरफ Apple ने कहा कि Pro मॉडलों के साथ बेस मॉडलों में भी Action बटन आएगा, और लोगों को ये काफी अच्छा भी लगा, लेकिन ये फ़ोन खरीदने से पहले ये जान लेना कि इसे चार्ज करने में आपको लम्बा समय लगने वाला है और डाउनलोड स्पीड देखेंगे तो आपको वास्तव में iPhone 16 Pro सीरीज़ और 16 और 16 Plus का फर्क नज़र आ जायेगा। बेस मॉडलों में आपको USB Type C 2.0 पोर्ट दिया गया है, वहीँ Pro मॉडलों में Type C 3.0 है। ये सिर्फ नंबर नहीं है, इसका असर आपको फ़ोन चार्ज करते समय नज़र आएगा। इसके अलावा बेस मॉडल में डाउनलोड स्पीड सिर्फ 480 Mbps है, वहीँ Pro मॉडल में आप 10 Gbps की स्पीड का आनंद उठा पाएंगे।

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि बेस मॉडलों में आपसे क्या कुछ छूठ रहा है, अगर नहीं तो नीचे मौजूद पॉइंट भी जान लीजिये।

ये पढ़ें : 1TB SSD के साथ आने वाले लैपटॉप

Apple Intelligence के फ़ीचरों का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, Apple यहां भी करवाएगा इंतज़ार

Apple ने Apple Intelligence इस नयी सीरीज़ के चारों फोनों के लिए ऑफर किया है, जो सीधे सीधे Galaxy AI और Google AI को टक्कर देता है। लेकिन कुछ फ़ीचर केवल Pro मॉडलों तक ही सीमित रहेंगे, ख़ासतौर से कैमरा सम्बंधित फीचर। बेस मॉडलों में आप AI के साथ वीडियो या ऑडियो मीटिंग्स के ट्रांसक्रिप्ट्स तैयार कर सकते हैं, गैलरी में कोई पुराना फोटो नहीं मिल रहा है, तो डिस्क्रिप्शन बॉक्स में फोटो का थोड़ा डिस्क्रिप्शन देने से ये आपको उससे सम्बंधित सभी फोटो दिखाता है। इसके अलावा राइटिंग टूल्स, टूल बार में डिस्क्रिप्शन लिखकर नयी इमोजी बनाना, डिस्क्रिप्शन के साथ पुराने फोटो ढूंढना, जैसी कई चीज़ें आप आसानी से कर पाएंगे। लेकिन ये सभी फ़ीचर आपको iPhones में दिसंबर या 2025 के शुरुआत से मिलेंगे, अभी नहीं। इनके लिए आपको लम्बा इंतज़ार करना पड़ेगा।

ये पढ़ें: iPhone 16 Pro और 16 Pro Max ने ली भारत में धमाकेदार एंट्री

ये पढ़ें: iPhone 16 और iPhone 16 Plus नए 3nm A18 चिप और 48MP Fusion कैमरा के साथ लॉन्च हुए

ऐसे में आप खुद सोचिये कि 80,000 रुपए में आपको क्या मिल रहा है, इस कीमत पर स्टोरेज भी केवल 128GB ही है, इससे अधिक स्टोरेज के लिए 10,000 का बजट और बढ़ाना पड़ेगा। 60Hz डिस्प्ले है, जबकि एंड्रॉइड फोनों में 15,000 के बजट में 120Hz डिस्प्ले मिल जाता है। चिपसेट की बात करें तो, इससे मुकाबला करने के लिए Snapdragon 8 Gen 4 भी जल्दी ही आएगा, और कई फोनों में, जैसे आने वाला OnePlus 13, ये प्रोसेसर इस बेस मॉडल iPhone से कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा Samsung और Pixel के फ्लैगशिप फोनों में इसी बजट में ढेरों AI फ़ीचर, जो बहुत उपयोगी हैं, काफी पहले से उपलब्ध हैं।

अब आप निर्णय ले सकते हैं कि क्या वास्तव में आप iPhone 16 या 16 Plus खरीदना चाहते हैं ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imageये हैं चार कारण iPhone 16 ना खरीदने के, क्या iPhone 15 है बेहतर विकल्प ?

हाल ही में Apple ने “Its Glowtime” इवेंट कैलिफोर्निया में मौजूद Apple Park में पूरा किया। इस इवेंट की में iPhone 16 सीरीज़ के साथ Apple Watch Series 10 और AirPods 4 को भी पेश किया गया। iPhone 16 सीरीज़ इस इवेंट की ख़ास पेश थी, और इस बार बेस मॉडल में भी बड़े बदलाव …

ImageApple iPhone 13 सीरीज़ के लॉन्च की की घोषणा हुई; जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Apple iPhone 13 की लॉन्च की तारीख़ सामने आ चुकी है। कंपनी इस इवेंट को 14 सितम्बर, 2021 को होस्ट करने वाली है जिसमें Apple iPhone 13 सीरीज़ में चार नए स्मार्टफोन आने के आसार हैं। इसके अलावा और भी काफी कुछ कंपनी की तरफ से नयी घोषणाएं की जा सकती है। इस इवेंट से …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageiOS 27 अपडेट किन iPhones को मिलेगा और किसका सफर खत्म – पूरी लिस्ट

Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 से पर्दा उठा दिया है, और इस बार सबसे बड़ी राहत पुराने iPhone यूज़र्स के लिए है। पिछले कुछ सालों से Apple हर बड़े अपडेट के साथ एक-दो पुराने मॉडल को सपोर्ट लिस्ट से हटा देती थी, लेकिन iOS 27 में ऐसा नहीं हुआ। यानि जो भी iPhones …

Discuss

Be the first to leave a comment.