iPhone 16 vs Samsung Galaxy S24 vs Google Pixel 9 : तीनों में क्या है अंतर ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने आज कई नए प्रोडक्ट पेश किए, जिनमें iPhone 16 सीरीज़ के साथ नए AirPods 4 और Apple Watch Series 10 भी शामिल हैं। इनमें नए Apple Intelligence के साथ सबसे ख़ास रहा iPhone 16, जो कि AI के साथ पहला iPhone है। साथ ही इसके कैमरा मॉड्यूल में आये बदलाव ने भी लोगों का ध्यान इस तरफ खींचा है। हालांकि बाज़ार में इसका मुकाबला Google Pixel 9 और Samsung Galaxy S24 जैसे स्मार्टफोनों के साथ होगा और ऐसे में इसके कुछ और फ़ीचर जैसे कि इसका 48MP Fusion कैमरा और Action बटन व Capture बटन, इसे इनसे अलग बनाते हैं। लेकिन फिर भी इस टक्कर की प्रतियोगिता में कौन बेहतर है, ये जानने के लिए इनकी तुलना (iPhone 16 vs Samsung Galaxy S24 vs Google Pixel 9) विस्तार से करनी होगी।

ये पढ़ें: iPhone 16 और iPhone 16 Plus नए 3nm A18 चिप और 48MP Fusion कैमरा के साथ लॉन्च हुए

iPhone 16 vs Samsung Galaxy S24 vs Google Pixel 9: कीमतें

iPhone 16 की कीमत भारत में 79,900 रुपए से शुरू होती है, जो कि इसके बेस वैरिएंट की कीमत है। Samsung Galaxy S24 को भी लगभग इसी कीमत पर ख़रीदा जा सकता है और Pixel 9 की शुरूआती कीमत भी 80,000 रुपए ही है।

iPhone 16Samsung Galaxy S24 Google Pixel 9
128GB – 79,900 रुपए8+256GB – 79,999 रुपए 256GB – 79,999
256GB – 89,900 रुपए8+512GB – 89,999 रुपए
512GB – 1,09,900 रुपए

iPhone 16 में यूज़र्स को क्या नया मिलेगा ?

Apple ने iPhone 16 सबसे ज़्यादा “Apple Intelligence” पर ज़ोर दिया है। हालांकि इसमें बहुत कुछ नया नहीं है, लेकिन वो सभी फ़ीचर हैं, जिनके साथ ये Galaxy AI या Google AI को टक्कर दे सकता है। साथ ही Apple ने इस बार फ़ोन में फिजिकल बटनों को भी काफी प्रमुखता दी है। इसके Action Button और नए Camera Control बटन के साथ आप काफी कुछ कर सकते हैं, जैसे वीडियो रिकॉर्डिंग, एक ही बटन से फोटो क्लिक करना, कैमरा स्विच करना, इत्यादि।

iPhone 16 सीरीज़ में कंपनी ने पिछले साल की तरहएक साल पुराण चिप नहीं दिया। ये फ़ोन नए A18 चिप के साथ आया है, जो 3nm प्रोसेस पर बेस्ड है और इसके साथ आने वाला ये दुनिया का पहला चिप है। साथ ही इस बेस मॉडल में इस नए चिप के साथ GPU और रे ट्रेसिंग को भी बेहतर किया गया है, जिसकी वजह से ग्राफिक-इंटेंसिव गेम्स और स्मूथ खेले जा सकेंगे।

फ़ोन के डिज़ाइन में भी बदलाव देखा जा सकता है, इस बार कैमरा तिरछे नहीं, बल्कि कैप्सूल शेप कैमरा मॉड्यूल में एक के नीचे एक फिट हैं। इस बार प्राइमरी कैमरा को Fusion कैमरा का नाम मिला है, जिसके साथ आप डेप्थ सेंसर का काम भी ले सकते हैं और इसी तरह अल्ट्रा वाइड कैमरा से मैक्रो शॉट्स लेना भी संभव है और इससे पहले ये किसी iPhone बेस मॉडल में नहीं हुआ है। साथ ही इसकी बैटरी भी पहले से थोड़ी बड़ी है।

Apple Intelligence इन फोनों में अगले महीने से U.S. English में रिलीज़ होगा।

ये पढ़ें: iPhone 16 Pro और 16 Pro Max ने ली भारत में धमाकेदार एंट्री

iPhone 16 vs Samsung Galaxy S24

Samsung और Apple के फ्लैगशिप फोन में हाल के वर्षों में कोई बड़ा डिज़ाइन बदलाव नहीं हुआ है। Galaxy S24 का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले थोड़ा बड़ा (6.2 इंच) है, जबकि iPhone 16 ने स्क्रीन साइज को समान रखा है, लेकिन इसमें दो नए बटन जोड़े गए हैं: कस्टमाइज़ेबल एक्शन बटन और नया कैमरा कंट्रोल बटन।

iPhone 16 का साइज 147.6 x 71.6 x 7.8mm और वजन 170g है, जबकि Galaxy S24 का साइज 147.0 x 70.6 x 7.6mm और वजन 167g है। दोनों फोन के बीच वजन और आकार में मामूली अंतर है, जो इस्तेमाल के दौरान महसूस नहीं होगा।

फीचर्स की बात करें तो Galaxy S24 का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहतर है, जबकि iPhone 16 में 60Hz रिफ्रेश रेट है। iPhone 16 का A18 चिप ज्यादा शक्तिशाली है और इसकी परफॉर्मेंस को Apple के हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर के तालमेल से बेहतर बनाया गया है। दूसरी तरफ, Galaxy S24 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जो काफी पावरफुल है।

कैमरा फीचर्स में, Galaxy S24 में तीन कैमरे (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, और 3x टेलीफोटो) हैं, जबकि iPhone 16 में दो कैमरे हैं, जिसमें मैक्रो सपोर्ट भी जोड़ा गया है। iPhone 16 में नया कैमरा कंट्रोल बटन स्मार्ट शटर की तरह काम करता है।

iPhone 16 में Apple Intelligence AI फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन कुछ फीचर्स बाद में साल के अंत में जारी किए जाएंगे। iPhone 16 की कीमत $799 से शुरू होती है, जबकि Galaxy S24 की कीमत $799.99 से शुरू होती है। दोनों फोन अपनी-अपनी खूबियों के साथ आते हैं, और चयन इस बात पर निर्भर करेगा कि आप किस इकोसिस्टम को प्राथमिकता देते हैं – Apple की सादगी या Samsung की कस्टमाइज़ेशन क्षमताएं।

ये पढ़ें: Snapdragon चिपसेट के साथ उपलब्ध Motorola फ़ोन

iPhone 16 vs Google Pixel 9

Pixel 9 में इस बार किनारे फ्लैट हैं, जिनसे फ़ोन को हाथ में पकड़ना थोड़ा असुविधाजनक होता है। साथ इस इस बार कैमरा मॉड्यूल में फ्रेम में मर्ज होता हुआ नहीं है, बल्कि अलग से एक स्ट्रिप है। वहीँ iPhone 16 का कैमरा मॉड्यूल भी बदला है, लेकिन ये अब चौकोर से काफी छोटा होकर एक कैप्सूल के शेप में है। हालांकि इसके भी फ्लैट किनारे हैं।

Pixel 9 में 6.3 इंच का डिस्प्ले है, जबकि iPhone 16 में स्क्रीन साइज़ अब भी 6.1-इंच ही है। लेकिन रिफ्रेश रेट सपोर्ट के मामले में Pixel 9 (60Hz से 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट) आगे है। साथ ही इसमें 2,700 निट्स की ब्राइटनेस है, वहीँ iPhone 16 की Super Retina XDR OLED स्क्रीन में ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। लेकिन एक चीज़ जो iPhone 16 के डिस्प्ले को बेहतर बनाती है, वो है डायनामिक आइलैंड फीचर, जो Pixel 9 में नहीं है।

ये दोनों ही फोन AI फीचरों के साथ आये हैं। दोनों में आपको ईमेल को समराइज़ करने, टेक्स्ट जनरेट करने, फोटो एडिटिंग में AI फीचरों के साथ सुविधा, वीडियो मीटिंग को नोट्स में बदलने जैसे कई AI फ़ीचर मिलते हैं। हालांकि Apple Intelligence के फ़ीचर अभी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं होंगे, इन्हें भारतीय बाज़ार में आने में थोड़ा समय लग सकता है।

कैमरा की बात करें तो, Pixel 9 में 50MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 10.5MP का सेल्फी कैमरा है। Google AI के कुछ फ़ीचर जैसे मैजिक एडिटर और Add Me कैमरा को और बेहतर बनाते हैं। वहीँ iPhone 16 में 48MP प्राइमरी कैमरा है, जिसे कंपनी ने Fusion कैमरा कहा है और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। हालांकि यहां भी Apple Intelligence के कुछ फ़ीचर हैं, जो आपके फोटोग्राफी के अनुभव को थोड़ा और बेहतर करेंगे। इसके अलावा iPhone 16 के साथ आप Apple Vision Pro के लिए स्पैशियल वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, वहीँ Pixel 9 ऐसा नहीं कर सकता।

ये पढ़ें: टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ आने वाले स्मार्टफोन

परफॉरमेंस के मामले में तो ज़ाहिर है कि iPhone 16 A18 चिप के साथ Pixel 9, जिसमें Tensor G3 है, से काफी आगे है। नए iPhones में मौजूद चिप 3 नैनोमीटर मॉडल पर बनाये गए हैं, जिनमें बेहतर छोटे ट्रांज़िस्टर हैं, जिनके साथ पावर एफिशिएंसी भी बढ़ती है और परफॉरमेंस भी।

दोनों ही फोनों में बैटरी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन कंपनी ने अनुसार Pixel 9 की बैटरी 19 घंटे और 20 मिनट तक चलती है, वहीँ iPhone 16 के बैटरी बैकअप के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageSamsung Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max Vs Google Pixel 8 Pro – स्मार्टफोन बाज़ार के टॉप 3 दावेदारों में सबसे बेहतर कौन ?

आखिरकार Samsung का प्रीमियम फ्लैगशिप फ़ोन Galaxy S24 Ultra भारतीय बाज़ार में आ चुका है। इस मॉडल में सबसे ख़ास हैं कैमरा, एक फ़ास्ट प्रोसेसर और नया Galaxy AI । ये बाज़ार के सबसे प्रीमियम फोनों में से एक है, जिसकी कीमत भारत में लगभग 1,50,000 रुपए तक है। लेकिन इसी की तरह बाज़ार में …

Imageये हैं चार कारण iPhone 16 ना खरीदने के, क्या iPhone 15 है बेहतर विकल्प ?

हाल ही में Apple ने “Its Glowtime” इवेंट कैलिफोर्निया में मौजूद Apple Park में पूरा किया। इस इवेंट की में iPhone 16 सीरीज़ के साथ Apple Watch Series 10 और AirPods 4 को भी पेश किया गया। iPhone 16 सीरीज़ इस इवेंट की ख़ास पेश थी, और इस बार बेस मॉडल में भी बड़े बदलाव …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageGalaxy Z Fold 8 vs Fold 8 Ultra: जानिए दोनों में कितना अंतर?

Galaxy Z Fold 8 vs Galaxy Z Fold 8 Ultra: Samsung इस बार अपनी फोल्डेबल लाइनअप के साथ कुछ अलग करने जा रहा है। लीक्स की मानें तो 22 जुलाई 2026 के आसपास होने वाले Unpacked में पहली बार एक नहीं, बल्कि दो बुक-स्टाइल फोल्ड फोन सामने आ सकते हैं। और मज़ेदार बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.