Home न्यूज़ Redmi Note 5 Pro के लिए जारी हुआ एंड्राइड 8.1 ओरियो अपडेट:...

Redmi Note 5 Pro के लिए जारी हुआ एंड्राइड 8.1 ओरियो अपडेट: ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE, जेस्चर की सुविधा हुई शामिल

0

लांच के समय Redmi Note 5 Pro (रिव्यु) एंड्राइड नोगत आधारित MIUI 9 के साथ लांच किया गया था। कंपनी हमेशा से MIUI अपडेट तो लगातार देती रहती है लेकिन OS वर्जन से जुड़े अपडेट देने में हमेशा से थोडा देर लगाती है। लेकिन रेड्मी नोट 5 प्रो के मामले में ऐसा नहीं हुआ।

शाओमी ने अपने लोकप्रिय फोन Redmi Note 5 Pro के लिए एंड्राइड 8.1 ओरियो (MIUI 9.5) का अपडेट देना शुरू कर दिया है। अपडेट के साथ-साथ फोन में आपको बहुत ही आकर्षक फीचर जैसे ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE सपोर्ट, अप्रैल सिक्यूरिटी पैच, प्रोजेक्ट treble सपोर्ट, और नेविगेशन जेस्चर आदि शामिल किये गये।

यह भी पढ़िए: Redmi 6 और Redmi 6A को TENAA पर देखा गया: स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Redmi Note 5 Pro को मिला यह अपडेट डिवाइस को Oppo Realme 1 और Zenfone Max Pro M1 के मुकबला करने में और सहायक साबित होगा।

शाओमी ने यहाँ पर अपने Mi Video और Mi Music एप्प को कंटेंट इंटीग्रेशन के साथ बेहतर किया है जिसको हाल ही में इंडिया में लांच किया गया था।

वैसे अभी सभी के लिए यह सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध नहीं हो पाया है।

यह MIUI 9.5.11.0.OEIMIFA अपडेट है जिसका साइज़ 193MB है। यह अभी उन्ही लोगो के लिए उपलब्ध है जो MIUI 9.5.6.0 पर पिछले हफ्ते अपग्रेड कर चुके है। कुछ यूजर के अनुसार उनका ड्यूल VoLTE फीचर ठीक से काम नहीं कर रहा है जिसके लिए जल्द ही ग्लोबल स्टेबल अपडेट रोल-आउट किया जायेगा।

इसी दौरान शाओमी ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Mi 8 के साथ नया MIUI 10 भी लांच करने की तैयारी कर रहा है।  यह नया MIUI वर्जन भी शायद कुछ दिनों बाद रेड्मी नोट 5 प्रो में भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: OnePlus 6 का रिव्यु : दमदार प्रदर्शन के साथ मिलेगी खूबसूरती भी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version