Redmi Note 10S हुआ इंडिया में 64MP क्वैड कैमरा और मीडियाटेक चिपसेट के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 10s आज इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में आपको बेहतर कैमरा और बेहतर प्रोसेसर देखने को मिलता है। रेडमी नोट सीरीज में शामिल की गई यह नई डिवाइस स्टैंडर्ड Redmi Note 10 की तुलना में आपको बेहतर कैमरा 64 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और Helio G95 चिपसेट के साथ MIUI 12.5 सॉफ्टवेयर के साथ मिलती है।

Redmi Note 10S के फीचर्स

रेडमी नोट 10 की ही तरह यहां भी आपको 6.43 इंच की FHD+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिवाइस अनलॉक करने के लिए आपको फेस अनलॉक और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर का विकल्प भी दिया गया है। शाओमी ने बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हेलिओ G95 चिपसेट का इस्तेमाल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज तक के विकल्प के साथ किया है। पॉवर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

फोटोग्राफी की बात करें तो पीछे की तरफ आपको 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड शूटर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो तथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.1, ड्यूल सिम, VoLTE, स्टीरियो स्पीकर, Widevine L1 सर्टिफिकेशन के अलावा आपको डेडीकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और IP53 वाटर एंड डस्ट रजिस्टेंस भी मिलते हैं।

Redmi Note 10S कीमत और उपलब्धता

फोन को मार्केट में दो वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रखी गई है। आप डिवाइस को 18 मई से अमेजॉन इंडिया, mi.com, mi.com अन्य ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं सकते हैं।

Related Articles

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

ImageRedmi Note 7 Pro के 6 बेहतरीन विकल्प जिनको आप आसानी से खरीद सकते है

Xiaomi का Redmi Note 7 Pro हाल ही में इंडिया में लांच किया गया है जिसका काफी दिनों से सभी यूजर इन्तजार कर रहे थे। आज डिवाइस की पहले सेल फ्लिप्कार्ट पर हुई जिसमे स्नैपड्रैगन 675 और SonyIMX586 सेंसर वाली यह डिवाइस काफी जल्दी ही स्टॉक-आउट हो गया। (Redmi Note 7 Pro Alternative Read in …

ImageRedmi Note 10S होगा 13 मई को इंडिया में लांच

शाओमी ने अभी कुछ महीने पहले ही इंडियन मार्केट में अपनी सबसे लोकप्रिय रेडमी नोट 10 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत आपको Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 Pro, और Redmi Note 10 देखने को मिलते हैं। अब कंपनी इसी सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन रेडमी नोट 10S …

ImageRedmi Note 10 5G हुआ Dimensity 700 चिपसेट और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

इंडियन मार्किट में कल Redmi Note 10 सीरीज को लांच करने के साथ-साथ शाओमी ने ग्लोबल मार्किट में Redmi Note 10 5G और Note 10S को भी लांच किया है। यहाँ आपको स्नैपड्रैगन चिपसेट की जगह मीडियाटेक चिपसेट देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है दोनों ही डिवाइसों के फीचर्स और प्राइस पर: …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.