Redmi का ये फोन हो रहा इस तगड़े फीचर के साथ लॉन्च, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी सुविधा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi जल्द ही अपना Redmi Note 15 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसे Note 14 Pro+ 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। पहले भी फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिलने की खबर सामने आयी है, यदि ऐसा होता है, तो ये कंपनी का पहला फोन होगा के, जिसमें इस फीचर को शामिल किया जा रहा है। आगे Redmi Note 15 Pro+ सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर और अन्य लीक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस तरह करें Income Tax में बचत, होगा लाखों का फायदा

Redmi Note 15 Pro+ सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के साथ हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy S23 series to get satellite connectivity similar to iPhone 14

हाल ही में चीनी टिप्स्टर WhyLab द्वारा अपनी Weibo पोस्ट के माध्यम से इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है। जानकारी के अनुसार इस फोन को मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ चीन की MIIT वेबसाइट पर देखा गया है, जिस पर इसमें Beidou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम की जानकारी शामिल है।

जैसा कि हमनें बताया, यदि इस फोन में ऐसा कोई फीचर शामिल होता है, तो ये कंपनी का पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन होगा। ये Note 15 सिरीज़ का सबसे टॉप वाला मॉडल है, फिलहाल इसी में ये फीचर मिलने की जानकारी सामने आयी है, अन्य मॉडल्स में इस फीचर को शामिल किया जाएगा या नहीं, ये फिलहाल सामने नहीं आया है।

अन्य फीचर्स

इसके पहले Digital Chat Station द्वारा भी इस फोन के फीचर्स से सम्बंधित जानकारी साझा की गई थी, जिसके अनुसार इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन Snapdragon 7s सिरीज़ चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है।

फोन के बैक पैनल पर हमें ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा को शामिल किया जा सकता है। फिलहाल इतने फीचर्स की जानकारी सामने आयी है, लेकिन जल्द ही इसके बारे में अन्य जानकारी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: Fasal Bima Yojana: किसानों की हुई मौज, फसल खराब होने पर मिलेगा पैसा, देखें आवेदन की अंतिम तारीख

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.