Fasal Bima Yojana: किसानों की हुई मौज, फसल खराब होने पर मिलेगा पैसा, देखें आवेदन की अंतिम तारीख

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बारिश की वजह से कई जगह फसलें बर्बाद हो जाती है, और ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान उन गरीब किसानों का होता है, जो उधार के पैसों से फसल लगाते हैं, या जिनकी आमदनी इतनी ज्यादा नहीं होती है। हालांकि, यदि आप उन्हीं किसानों में से हैं, जिनकी फसल खराब हो गई या हो जाती है, तो आपके लिए खुश खबरी है, क्योंकि अब आप भी Fasal Bima Yojana 2025 का लाभ उठा कर इस भारी नुकसान से बच सकते हैं। आगे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) 2025 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon Freedom Sale: इस तारीख से मिलेंगे सभी गैजेट्स सस्ते भाव में, देखें टॉप डील्स और ऑफर्स

Fasal Bima Yojana 2025 क्या है?

इस योजना को किसानों की भलाई के लिए शुरू किया गया है, जिसमें किसानों को कुछ पैसे देकर अपनी फसलों का बीमा करवाना होता है। उसके बाद यदि योजना में शामिल किसी भी कारण से उनकी फसल खराब होती है, तो किसानों को उसका मुआवज़ा मिलता है। ये एक तरह से उगाई गई फसल का बीमा है।

कितना प्रीमियम देना होगा

इस योजना के अंतर्गत किसानों को फसलों के बीमा के लिए बहुत ही कम प्रीमियम देना होगा। हालांक, ये प्रीमियम फसलों के आधार पर बांटा गया है, जैसे यदि आप खरीफ की फसल उगाते हैं, तो आपको 2 फीसदी प्रीमियम देना होगा, वहीं रबी के लिए 1.5 फीसदी प्रीमियम और बागवानी और व्यापारिक फसलों के लिए 5 फीसदी प्रीमियम देना होगा।

इन फसलों पर उठा पाएंगे PMFBY 2025 का लाभ

सरकार ने इस योजना के अंतर्गत कुछ फसलों के नाम शामिल किए हैं, किसान सिर्फ उन्हीं फसलों के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं, उनमें से कुछ नाम इस प्रकार है:

  • धान
  • बाजरा
  • सोयाबीन
  • मूंग
  • उड़द
  • मूंगफली
  • अरहर
  • ज्वार
  • तिल

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें बता दें, कि Fasal Bima Yojana 2025 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है, कि जिन किसानों ने खेती करने के लिए बैंकों से लोन लिया है, उन्हें इस योजना में अपने आप ही शामिल कर लिया गया है, फिर भी आप बैंक या सरकारी दफ्तर के माध्यम से इसकी जांच कर लें।

Fasal Bima Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इसके लिए आपको इस योजना के सरकारी पोर्टल https://pmfby.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको “Register” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Fasal Bima Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
  • इसके बाद एक पॉपअप खुलेगा, यहां आपको केटेगरी चुनना है, और प्रक्रिया को पूरा करना है।
Fasal Bima Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
  • अब एक फॉर्म मिलेगा जिसमें आपसे आपके और आपकी फसल से संबंधित जानकारी पूछी जाएगी।
  • आपको यहां पर आधार कार्ड, बाकी पासुबुक, खतौनी और फसल बोन से संबंधित सबूत की जानकारी अपलोड करना होगी।
  • प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप इस योजना के लाभार्थी हो जाएंगे।

कैसे मिलेगा मुआवजा

यदि आपको फसल खराब होती है, तो आपको सरकार को इसकी जानकारी 72 घंटों के अंदर देना होगी। इसके लिए आप किसान मोबाइल ऐप, वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं, या कॉल सेंटर (14447) और नज़दीकी जनसेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी इसकी जानकारी दे सकते हैं।

जानकारी मिलने के बाद टीम आपके खेत का सर्वे करेगी और एक रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट के आधार पर जो भी मुआवज़े का पैसा होगा, वो आपके बैंक खाते में आ जाएगा। आमतौर पर इस प्रक्रिया में अधिकतम 2 माह का समय लगता है।

ये पढ़ें: Whatsapp ला रहा कमाल का फीचर, अब ये यूजर्स कर पाएंगे एक क्लिक में अपना DP Instagram Facebook से इंपोर्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Imageकिसानों की हुई मौज, अब ऐसे ले पाएंगे 3 लाख वाला सोलर पंप 30 हजार में

Subsidy on Solar: अब किसानों की मौज होने वाली है, क्योंकि खेती के दौरान सबसे ज्यादा राहत देने वाले सोलर पंप्स पर किसानों को 90% तक की सब्सिडी मिलने वाली है, जिससे लगभग 3 लाख की कीमत वाला सोलर पंप भी किसान 30 हजार रुपए में खरीद पाएंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषक …

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

Discuss

Be the first to leave a comment.