इस तरह करें Income Tax में बचत, होगा लाखों का फायदा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Income Tax Return फाइल करने की डेडलाइन आगे बढ़ चुकी है, और यदि यदि आपने अभी तक इनकम टैक्स नहीं भरा है, तो भरने से पहले हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें, क्योंकि इसमें दी गई जानकारी आपके काफी काम आ सकती है। दरअसल, नए बजट के अनुसार इनकम टैक्स रिबेट लिमिट 12 लाख रुपए हो गई है, जिससे करदाताओं को काफी फायदा मिल रहा है, खास कर नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, नई व्यवस्था में आपको कम विकल्प मिलते हैं, लेकिन टैक्स देनदारी कम करने के लिए आप आज भी कई वेध तरीके अपना सकते हैं। इस लेख में हमनें बताया है, कि Income Tax में बचत कैसे करें? आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Fasal Bima Yojana: किसानों की हुई मौज, फसल खराब होने पर मिलेगा पैसा, देखें आवेदन की अंतिम तारीख

Income Tax में बचत कैसे करें?

Income Tax में बचत कैसे करें?

NPS का लाभ लें

कई लोग इस स्कीम को नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन ये एक प्रभावशाली स्कीम है, जिसमें निवेश पर मूल वेतन के 14% तक के अंशदान पर धारा 80CCD(2) के तहत छूट मिलती है। इसमें निवेश के बाद वो इस रकम का फायदा अपने बुढ़ापे में ले सकते हैं, जो उनके और बच्चों के भविष्य के लिए काम आता है। आयकर अधिनियम की धारा 10(12A) के अनुसार 60 वर्ष की आयु में नो NPS राशि निकी जाती है, उसका 60% कर माफ कर दिया जाता है।

EPF में ज्यादा पैसा जमा करें

नौकरी पेशा इंसान अपने मासिक वेतन का अधिकतम 12% EPF में जमा करता है, लेकिन यदि आपका मासिक वेतन 15,000 से अधिक है, तो आप इसे बढ़ा कर और अधिक कर सकते हैं, क्योंकि EPF में जमा किए गए पैसों पर टैक्स नहीं लगता है, और भविष्य में ये आपके लिए रिटायरमेंट के बाद की पेंशन होती है, जिसका आप अच्छे से लाभ ले पाएंगे।

आर्बिट्रेज फंड्स में इन्वेस्ट करें

वैसे तो कई लोग FD में इन्वेस्ट करना पसन्द करते हैं, क्योंकि इसमें जोखिम कम होता है। हालांकि, FD और आर्बिट्रेज फंड दोनों में ही समान रिटर्न मिलता है, लेकिन इन पर लगने वाला टैक्स अलग होता है। FD पर सालाना अर्जित ब्याज पर टैक्स लगता है, वहीं आर्बिट्रेज फंड्स पर रिडेंप्शन के समय ही टैक्स लगता है, और इसमें चक्रवर्ती ब्याज मिलता है, जिससे इन्वेस्टमेंट बढ़ती जाती है। इनकम टैक्स में बचत करने के लिए ये भी एक अच्छा ऑप्शन है।

कंसलटेंट और अनुमानित कर का लाभ लें

जो लोग नौकरी पेशा नहीं है, वो NPS या EPF जैसी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं, इनमें कंसलटेंट या फ्रीलांसर जैसे लोग शामिल हैं। वो लोग धारा 44ADA के तहत अनुमानित कर स्कीम का लाभ ले सकते हैं। इसके तहत वें अपने वास्तविक खर्चों पर बिना ध्यान दिए सकल प्राप्तियों का 50% कर योग्य आय के रूप में घोषित करने के लिए अनुमति प्रदान करता है। हालांकि, ये तब तक काम करती है, जब तक सकल प्राप्तियां 75 लाख रूपये से अधिक न हो। उदाहरण के लिए कोई फ्रीलांसर 20 लाख रुपए साल के कमाता है, तो वो बिना खर्च के रिकॉर्ड रखें अपनी कर योग्य आय को 10 लाख रूपये घोषित कर सकता है।

ये पढ़ें: Amazon Freedom Sale: इस तारीख से मिलेंगे सभी गैजेट्स सस्ते भाव में, देखें टॉप डील्स और ऑफर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products