लॉन्च से पहले Redmi Note 14 कीमत और फीचर्स की जानकारी रिवील, यहां देखें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi भारत में Redmi Note 14 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, इस सीरीज को 9 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा, सीरीज में  Redmi Note 14,  Redmi Note 14 Pro, और Redmi Note 14 Pro+ इन तीन मॉडल्स को शामिल किया गया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही Redmi Note 14 कीमत की जानकारी भारतीय टिपस्टर “Abhishek Yadav” द्वारा रिवील हो गई है, आगे इस लाइनअप की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: Honda ने भारत में पेश की Honda Activa इलेक्ट्रिक और QC1 स्कूटी, जानें रेंज, फीचर्स और उपलब्धता

Redmi Note 14 कीमत और फीचर्स

6GB RAM + 128GB स्टोरेज – 21,999 रुपए
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – 22,999 रुपए
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – 24,999 रुपए

टिपस्टर के अनुसार इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। फोन Dimensity 7025 Ultra चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 OIS प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,110 mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Redmi Note 14 Pro कीमत और फीचर्स

8GB RAM + 128GB स्टोरेज – 28,999 रुपए
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – 30,999 रुपए

इस फोन को 6.67 इंच के 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले पप्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 2 का उपयोग किया गया है। फोन Dimensity 7300 Ultra द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 OIS प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है, इन सब के अतिरिक्त इसमें IP68 रेटिंग की सुरक्षा मिलने वाली है, और 12 AI फीचर्स को शामिल किया गया है।

Redmi Note 14 Pro+ कीमत और फीचर्स

8GB RAM + 128GB स्टोरेज – 34,999 रुपए
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – 36,999 रुपए
12GB RAM + 512GB स्टोरेज – 39,999 रुपए

इस फोन में 6.67 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो Corning Gorilla Glass 2 प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OmniVision Light Hunter 800 OIS प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, इसके अतिरिक्त इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200 mAh की बैटरी दी जा सकती है।

फोन Circle to Search, AI Call Translation, और AI Subtitle जैसे 20 AI फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है, और पानी, धूल से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

ये पढ़ें: भारत में सस्ते और बेहतरीन फोल्डेबल फोन्स, जिनमें मिलेंगे कम कीमत पर धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageRedmi A4 5G फ़ोन किफायती कीमत पर भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

काफी इंतज़ार के बाद Xiaomi ने आखिरकर भारत में Redmi A4 5G लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का सबसे सस्ता 5G फ़ोन है, जिसे ‘A सीरीज’ में शामिल किया गया है। फ़ोन को Redmi A3 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। आगे Redmi A4 5G की कीमत, उपलब्धता, और स्पेसिफिकेशन्स …

ImageRedmi Note 12 Pro+ की कीमतें लीक, 200MP कैमरे के साथ भी ग्राहक काफी कम दाम में खरीद पाएंगे ये फ़ोन

Redmi ने एक के बाद एक Redmi Note 12 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोनों Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ के भारत में लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। न्यू ईयर के अवसर पर जनवरी के पहले ही हफ्ते में 5 जनवरी 2023 को ये स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में लॉन्च …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.