Redmi A4 5G फ़ोन किफायती कीमत पर भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतज़ार के बाद Xiaomi ने आखिरकर भारत में Redmi A4 5G लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का सबसे सस्ता 5G फ़ोन है, जिसे ‘A सीरीज’ में शामिल किया गया है। फ़ोन को Redmi A3 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। आगे Redmi A4 5G की कीमत, उपलब्धता, और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Reno 13 सीरीज Geekbench पर आयी नजर, इस चिपसेट के साथ 25 नवंबर को होगी लॉन्च

Redmi A4 5G कीमत और उपलब्धता

इस फ़ोन को दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें से 4GB RAM+64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 8499 रूपए, और 4GB RAM+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9499 रूपए है।

फ़ोन Starry Black और Sparkle Purple इन दो रंगों में उपलब्ध है, और इसकी बिक्री 27 नवंबर से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Redmi A4 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फ़ोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और HyperOS लेयर के साथ Android 14 पर रन होगा। इसमें 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज दी गयी है। कंपनी ने इसमें 2 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये 5160mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, WiFi 802.11, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, and USB Type-C port जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

फ़ोन का साइज 171.88×77.80×8.22mm और वजन 212.35 ग्राम है। इसमें साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर मिलता है, इसके अतिरिक्त 3.5mm headphone jack, FM Radio जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 7 FE काफी कम कीमत पर 2025 में हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Imageसाल 2022 में 20,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

5G टेक्नोलॉजी के ट्रायल भारत में लगभग समाप्त होने को हैं और वो दिन दूर नहीं जब, जल्दी ही 5G कनेक्टिविटी लोगों को इस्तेमाल करने को मिलेगी। एयरटेल और जिओ काफी तेज़ी से 5G स्पेक्ट्रम को इस्तेमाल करने को लेकर होड़ लगा रहे हैं। हालांकि ये सर्विस अभी तैयार नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन मेकर अपने …

ImageRedmi Note 10T 5G भारत में लॉन्च हुआ; विस्तार से जानें फ़ीचर और कीमत

Redmi Note 10T 5G को आखिरकार आज भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है। ये किफायती स्मार्टफोन है जिसमें आपको 15,000 रूपए से भी कम में 5G सपोर्ट दिया गया है। इसे चार रंगों में लॉन्च किया गया है जिसमें हरा (Mint Green), नीला (Metallic Blue), काला (Graphite Black) और सफ़ेद (Chromium White) …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.