Redmi Note 10T 5G भारत में लॉन्च हुआ; विस्तार से जानें फ़ीचर और कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 10T 5G को आखिरकार आज भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है। ये किफायती स्मार्टफोन है जिसमें आपको 15,000 रूपए से भी कम में 5G सपोर्ट दिया गया है। इसे चार रंगों में लॉन्च किया गया है जिसमें हरा (Mint Green), नीला (Metallic Blue), काला (Graphite Black) और सफ़ेद (Chromium White) रंग शामिल हैं।

कीमतें और उपलब्धता

Redmi Note 10T 5G में दो स्टोरेज मॉडल रिलीज़ हुए हैं। इनमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी वैरिएंट की कीमत 13,999 रूपए है और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज विकल्प को आप 15,999 रूपए में खरीद सकते हैं। इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन को आप 26 जुलाई 2021 से Amazon, mi.com और Mi Home Stores से खरीद सकते हैं।

लॉन्च ऑफर – HDFC क्रेडिट कार्ड धारकों को इस फ़ोन की ख़रीद पर 1,000 रूपए की छूट मिलेगी।

Redmi Note 10T 5G स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में आपको 90Hz की अडेप्टिव रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी गयी है। ये 6.5 इंच की स्क्रीन है जो 1080p रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। डिस्प्ले कंटेंट के अनुसार अपने आप रिफ्रेश रेट (30Hz/50Hz/60Hz/90Hz) को एडजस्ट कर लेता है। इसमें आपको Reading Mode 3.0 भी दिया गया है।

Redmi Note 10T 5G with 90Hz Adaptive refresh rate display

कंपनी के अनुसार, फ़ोन में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 700 7nm चिपसेट और 5G नेटवर्क के साथ परफॉरमेंस अच्छा मिलता है। इसमें 4GB और 6GB रैम के विकल्प है और इनके साथ 64GB / 128GB के स्टोरेज मॉडल आएंगे। फ़ोन में UFS 2.2 स्टोरेज है और माइक्रो एसडी कार्ड के साथ आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। फ़ोन में ड्यूल सिम 5G सपोर्ट है।

Redmi Note 10T 5G में रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य AI कैमरा (f/1.79 अपर्चर), 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर (f/2.4 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर (f/2.4 अपर्चर) के साथ दिया गया है। सामने की तरफ इसमें पंच-होल डिज़ाइन के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा (f/2.0 अपर्चर) मौजूद है।

ये स्मार्टफोन P2i कोटिंग के साथ हल्की बौछार से सुरक्षित रहेगा और बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फ़ोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बिल्ट-इन बैटरी है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, लेकिन फ़ोन के साथ बॉक्स में आपको 22.5W का फ़ास्ट चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी विकल्पों 3.5mm ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, GPS, माइक्रो एसडी स्लॉट, USB type-C पोर्ट शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने लॉन्च किया Happy New Year 2.0 ऑफर, अब 4G पर भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

एक नज़र में : Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2.0 ऑफर लॉन्च कर दिया है, जिसमें ₹399 का मंथली और ₹3,999 का सालाना प्लान शामिल है। इनमें अनलिमिटेड डेटा अब सिर्फ 5G पर नहीं, 4G पर भी मिलेगा। यानी 5G फोन न होने पर भी दिन के बीच डेटा खत्म …

ImageRedmi Note 10T 5G भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च

Redmi Note 10 सीरीज़ के कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, और Redmi Note 10S शामिल हैं। लेकिन अब जल्दी ही कंपनी इस सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और ये Redmi का एक 5G स्मार्टफोन भी होगा। हाल …

ImageXiaomi Redmi Note 10T 5G जल्दी ही होगा भारत में लॉन्च, Amazon लिस्टिंग से मिली जानकारी

Redmi Note 10 सीरीज़ के कुछ स्मार्टफोन पहले ही भारत में लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max,और Redmi Note 10S शुमार हैं। लेकिन अब कंपनी इस सीरीज़ में एक और फ़ोन का नाम जोड़ने जा रही है और ये भी एक 5G फ़ोन होगा। Redmi ने …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.