Redmi Note 10T 5G भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 10 सीरीज़ के कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, और Redmi Note 10S शामिल हैं। लेकिन अब जल्दी ही कंपनी इस सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और ये Redmi का एक 5G स्मार्टफोन भी होगा। हाल ही में Redmi ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर टैगलाइन “Fast and Futuristic” के साथ इस फ़ोन का एक टीज़र भी साझा किया था। और आज ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से कंपनी ने एक और ट्वीट किया जिसमें आने वाले इस स्मार्टफोन का नाम -Redmi Note 10T 5G और लॉन्च की तारीख बतायी गयी है जो कि 20 जुलाई 2021 है।

अब अगर स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, अब तक इस स्मार्टफोन के बारे में जितना सामने आया है, उसे आप इस लेख में पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 10T 5G भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 10T 5G को पहले रूस में लॉन्च कर दिया है जहां से इसके फ़ीचर पता चल सके हैं। इस फ़ोन में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है जो फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। सामने की तरफ पंच-होल डिज़ाइन के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। और अगर रियर कैमरा सेटअप की बात की जाए, इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलते हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

हार्डवेयर की तरफ चलते हैं। Redmi Note 10T ओक्टा कोर c प्रोसेसर पर चलता है और साथ में 4GB/6GB की LPDDR4X रैम और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प आपको इसमें दिए गए हैं। यहां पूरा दिन आराम से चलने वाली 5000mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मौजूद है और सॉफ्टवेयर में एंड्राइड 11 पर MIUI 12 स्किन मिलती है।

Redmi Note 10T 5G की कीमत और उपलब्धता (अंदाज़न)

Redmi Note 10T 5G भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च

Redmi Note 10T 5G की कीमत रूस में 19,990 रुसी रूबल (लगभग 20,500 रूपए) से शुरू होती है और माना जा रहा है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग यहीं से शुरू होगी। आज लॉन्च की तारीख तो सामने आ ही गयी है, केवल कुछ दिन और, और Redmi Note 10T 5G की सारी विस्तृत जानकारी भी हमें 20 जुलाई को मिल जाएगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageXiaomi Redmi Note 10T 5G जल्दी ही होगा भारत में लॉन्च, Amazon लिस्टिंग से मिली जानकारी

Redmi Note 10 सीरीज़ के कुछ स्मार्टफोन पहले ही भारत में लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max,और Redmi Note 10S शुमार हैं। लेकिन अब कंपनी इस सीरीज़ में एक और फ़ोन का नाम जोड़ने जा रही है और ये भी एक 5G फ़ोन होगा। Redmi ने …

ImageRedmi Note 11T 5G के स्पेसिफिकेशन इंडिया लॉन्च से एक हफ्ते पहले सामने आये

Redmi का नया स्मार्टफोन Note 11T 5G भी अगले सप्ताह में भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने भी ट्विटर पर इसे टीज़ करते हुए लिखा है कि ये Redmi का 6nm चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। अब Redmi Note 11T 5G का लॉन्च जब …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.