Xiaomi Redmi Note 10T 5G जल्दी ही होगा भारत में लॉन्च, Amazon लिस्टिंग से मिली जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 10 सीरीज़ के कुछ स्मार्टफोन पहले ही भारत में लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max,और Redmi Note 10S शुमार हैं। लेकिन अब कंपनी इस सीरीज़ में एक और फ़ोन का नाम जोड़ने जा रही है और ये भी एक 5G फ़ोन होगा। Redmi ने भी हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट जारी किया है जो एक नए फ़ोन का टीज़र है और इसमें टैगलाइन “Fast and Futuristic” है, हालांकि इसमें फ़ोन का नाम नहीं दिया गया। लेकिन इस नए फ़ोन का पेज Amazon पर भी लाइव हो चुका है और URL में गलती से कंपनी ने Redmi Note 10T 5G का लेबल दे दिया। इसी बात से पुष्टि हुई कि आने वाला फ़ोन और कोई नहीं बल्कि Redmi Note 10T 5G है।

Redmi Note 10T 5G भारत में आने से पहले रूस में लॉन्च किया गया है और यहीं से इसके फ़ीचर भी सामने आये हैं। आइये विस्तार से इस नए फ़ोन के बारे में जानते हैं।

Redmi Note 10T 5G के फ़ीचर –

Xiaomi द्वारा रशिया (रूस) में लॉन्च किये गए Redmi Note 10T 5G में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है। ये फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फ़ोन में ओक्टा कोर मीडियाटेक डीमेंसिटी 700 प्रोसेसर मौजूद है जिसके साथ 4GB/ 6GB के LPDDR4X रैम विकल्प और 64GB / 128GB की इंटरनल मेमोरी विकल्प दिए गए हैं।

इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा में 48 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। 5000mAh की बैटरी भी इस फ़ोन को अच्छी पावर देती है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग यहां सिर्फ 18W की ही है। फ़ोन में आपको एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर दिया गया है।

Redmi Note 10T की अनुमानित कीमत

Redmi Note 10T की रूस में कीमत 19,990 रुसी रूबल (लगभग 20,500 रूपए) से शुरू होती है। भारत में भी लगभग इसी कीमत से इसकी शुरुआत होनी चाहिए, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि भारत में इसके लॉन्च की अभी कोई निश्चित तिथि नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इसी महीने में ये फ़ोन भारत में दस्तक देगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

ImageRedmi Note 10T 5G भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च

Redmi Note 10 सीरीज़ के कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, और Redmi Note 10S शामिल हैं। लेकिन अब जल्दी ही कंपनी इस सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और ये Redmi का एक 5G स्मार्टफोन भी होगा। हाल …

ImageRedmi Note 11T 5G के स्पेसिफिकेशन इंडिया लॉन्च से एक हफ्ते पहले सामने आये

Redmi का नया स्मार्टफोन Note 11T 5G भी अगले सप्ताह में भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने भी ट्विटर पर इसे टीज़ करते हुए लिखा है कि ये Redmi का 6nm चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। अब Redmi Note 11T 5G का लॉन्च जब …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.