realme का ये 10000mAh बैटरी वाला फोन सब कंपनियों के छुड़ा देगा पसीने, देखें तस्वीर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नई नई तकनीकों के साथ अब सभी स्मार्टफोन कंपनिया बड़ी बैटरी वाले फोन्स पर फॉक्स कर रही है, क्योंकि बिजी शेड्यूल होने से लोग ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले फोन लेना पसन्द करते हैं, ऐसे में जहां अन्य कंपनियां 7000mAh से 8000mAh वाले फोन्स के बीच प्रतिस्पर्धा कर रही है वहीं realme अपने 10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में लगा हुआ है। हाल ही में realme GT 10000mAh नाम से एक कॉन्सेप्ट फोन की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus के इस 8GB वाले फोन पर आया बंपर डिस्काउंट, 10,000 रूपये में खरीदने का सुनहरा मौका

realme GT 10000mAh कॉन्सेप्ट फोन की जानकारी लीक

इस फोन की तस्वीर realme द्वारा ही साझा की गई है, जिसमें फोन को बॉक्स के साथ दिखाया गया है। फिलहाल ये एक कॉन्सेप्ट फोन है, जिसे realme GT 10000mAh के नाम से दिखाया गया है।

realme GT 10000mAh कॉन्सेप्ट फोन

तस्वीर में फोन का बैक पैनल नजर आ रहा है, जिस पर बड़े अक्षरों में 10000mAh लिखा हुआ है, और उसके ऊपर छोटे अक्षरों में “Power That Never Stops” लिखा हुआ है। इसके अतिरिक्त, बाईं ओर ऊपर की तरफ कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ड्यूल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है।

मिलेगा स्लिम डिजाइन

कंपनी के अनुसार इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन की मोटाई सिर्फ 8.5mm और वजन सिर्फ 200g ही रह सकता है, जिसका कारण इसमें उपयोग किए जाने वाली अल्ट्रा हाई सिलिकॉन कंटेंट एनोड बैटरी है, जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा 10% सिलिकॉन रेश्यो देती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस एक नए इंटरनल लेआउट पर काम कर रही है, जिसे Mini Diamond Architecture” कहा जाता है। ताकि, इस बड़ी बैटरी को मोबाइल में फिट किया जा सके। ये दुनिया का सबसे संकीर्ण एंड्रॉइड मेनबोर्ड है, जो 23.4mm के साथ आता है।

realme इस महीने के आखिर तक Realme GT 7 सीरीज़ को वैश्विक बाजार में लॉन्च करने के लिए इवेंट आयोजित कर सकती है, जिसमें इस फोन का खुलासा भी किया जा सकता है, और इसके बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: Second Hand Phones खरीदने के लिए वेबसाइट्स, वारंटी भी मिलेगी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.