OnePlus के इस 8GB वाले फोन पर आया बंपर डिस्काउंट, 10,000 रूपये में खरीदने का सुनहरा मौका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus का एक अच्छा फोन 15,000 रूपये से कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए सही है, और ये खबर भी आपके काम की हो सकती है। फिलहाल Amazon पर Great Summer Sale चल रही है, जिसमें OnePlus Nord CE4 Lite पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसी के चलते इस फोन को आप काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आगे OnePlus Nord CE4 Lite 5G Amazon डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Second Hand Phones खरीदने के लिए वेबसाइट्स, वारंटी भी मिलेगी

OnePlus Nord CE4 Lite 5G Amazon डिस्काउंट ऑफर

इस फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रूपये है, लेकिन Amazon Great Summer Sale में इसे फिलहाल 17,998 रूपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है, अर्थात लगभग 3000 रूपये कम में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, इसके अतिरिक्त, HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2000 रूपये का डिस्काउंट भी मिलेगा, और साथ ही 400 रूपये का कूपन भी उपलब्ध है। इन सब के बाद फोन की कीमत 20,999 से घट कर 15,598 रूपये हो गई है।

ये तो हो गई डिस्काउंट ऑफर की बात, अब बात करते हैं, एक्सचेंज ऑफर की। दरअसल, इस फोन पर 16,850 रूपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे में यदि आपके फोन की वैल्यू गिरी से गिरी हालत में भी 6000 रूपये होती है, तो आप इसे 9,598 रूपये में खरीद पाएंगे। हालांकि, एक्सचेंज में फोन की वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Nord CE4 Lite 5G

फोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 695 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन Andorid 14 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च कर दिया iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन, कीमत 7000 रूपये से भी कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageMotorola के 12GB RAM वाले फोन पर मिल रहा 12,000 रूपये से ज्यादा का डिस्काउंट, अभी है खरीदने का सही मौका

Motorola का शानदार कैमरा और परफॉरमेंस वाला मिड रेंज फोन लेना चाहते हैं, तो अभी आपके पास सही मौका है, क्योंकि अभी Moto Edge 50 Pro का टॉप वेरिएंट 7,000 रूपये से भी ज्यादा डिस्काउंट ऑफर पर उपलब्ध है। ऐसे में इस सीमित समय वाले ऑफर का लाभ उठा कर इस फोन को 30,000 रूपये …

Discuss

Be the first to leave a comment.