सिर्फ 20 मिनट में चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन, Realme ने पेश की 125W Ultra Boost चार्जिंग टेक्नोलॉजी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले कुछ महीने में फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में जिस रफ़्तार से बदलाव देखने को मिल रहा है वो पिछले कई सालों में नहीं देखा गया है। Oppo के बाद आज Realme ने भी  125W UltraDart चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश कर दिया है। कोई हैरानी की बात नहीं है की

ओप्पो के फ़ास्ट चार्जिंग टेक पेश करने के बाद ही BBK इलेक्ट्रॉनिक्स की अन्य सब-ब्रांड कंपनी जैसे Realme, Oppo और Vivo में आपको यह टेक देखने को मिले।

ट्विटर पर Realme ने भी आधिकारिक रूप से पोस्ट किए है, “पेश करते है 125W UltraDART चार्ज, वो चार्जिंग टेक्नोलॉजी को 5G के स्पीड को मैच करने के साथ सेफ्टी पर भी ध्यान देती है।”

Realme 125W UltraDART चार्ज टेक्नोलॉजी

रियलमी ने आज दावा किया है की यह नयी चार्जिंग टेक्नोलॉजी डिवाइस को 20 मिनट में फुल चार्ज करने में सक्षम है जबकि तापमान हमेशा 40 डिग्री के अंदर ही बना रहेगा। यह कंट्रोल चार्जिंग प्रोसेस काफी ज्यादा सेफ और स्मार्ट चार्जिंग स्पीड देता है। सामान्य इस्तेमाल पर 125W UltraDART फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 4,000mAh की बड़ी बैटरी सिर्फ 3 मिनट में 33% तक चार्ज कर सकती है।

नयी रियलमी टेक्नोलॉजी में ड्यूल 6C सेल का इस्तेमाल किया गया है जो 98% इलेक्ट्रिकल एनर्जी को कन्वर्ट करते है। जैसा की चीन की माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट पर बताया गया है यह टेक्नोलॉजी 20V की पॉवर सप्लाई को 10V@12.5A के 3 समानांतर सर्किट्स के जरिये ट्रांसफॉर्म करती है। यह एक साथ 2,000mAh के दो सेल को एक साथ चार्ज कर सकता है।

Realme की 125W UltraDART टेक्नोलॉजी पेश किये जा चुके पिछले DART वर्जन,  ओप्पो VOOC के ले-आउट और OnePlus के Warp Charge का कॉम्बिनेशन के स्टैंडर्ड्स को भी भली भांति पूरा करती है।

Related Articles

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageXiaomi ने पेश की 80W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी, 125W वायर चार्जिंग से भी है तेज़

पिछले एक साल में लगभग सभी मैन्युफैक्चरर चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर काफी रिसर्च एंड डेवलपमेंट कर रही है। इसके चलते चार्जिंग स्पीड दिन ब दिन बढती जा रही है। 30W, 45W, 65W के बाद 120W वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। आज शाओमी ने चीनी माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर अपने 80W फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी …

ImageOppo 125W SuperVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी से आपका फ़ोन होगा 20 मिनट में फुल चार्ज

चार्जिंग टेक्नोलॉजी के ममामले में पीछे साल काफी तेज़ी देखने को मिली है। 30W से आगे निकलते हुए 40W, 65W, 100W के बाद आज Oppo ने 125Wकी फ़्लैश चार्जिंग टेक को पेश कर दिया है। दावे के अनुसार इस चार्जिंग के साथ 4,000mAh की बैटरी सिर्फ 20 मिनट में फुल चार्ज की जा सकती है। इस …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Image30 मिनट में 75% चार्ज! Samsung का नया 60W फास्ट चार्जर भारत में लॉन्च

30 मिनट में 75% चार्ज? Galaxy S26 Ultra के लॉन्च के तुरंत बाद Samsung ने इसके लिए भारत में 60W फास्ट चार्जर भी पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया अडैप्टर Galaxy S26 Ultra को सिर्फ 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। तेज़ चार्जिंग की ज़रुरत रखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.