Xiaomi ने पेश की 80W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी, 125W वायर चार्जिंग से भी है तेज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले एक साल में लगभग सभी मैन्युफैक्चरर चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर काफी रिसर्च एंड डेवलपमेंट कर रही है। इसके चलते चार्जिंग स्पीड दिन ब दिन बढती जा रही है। 30W, 45W, 65W के बाद 120W वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है।

आज शाओमी ने चीनी माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर अपने 80W फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर से पर्दा उठाया है। कंपनी द्वारा पेश की गयी विडियो में 4,000mAh की बैटरी सिर्फ 8 मिनट में 50% चार्ज होती दिखाई देती है। फुल चार्ज की बात करे तो सिर्फ 19 मिनट में यह बैटरी को फुल चार्ज कर देता है। हाल ही में Oppo और Realme की 125W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की तुलना में बैटरी को 1 मिनट और तेज़ी से चार्ज करता है।

शावामी का हाल ही में पेश किये गया Mi 10 Ultra में 4,500mAH की बड़ी बैटरी 39 मिनट में ही 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ फुल चार्ज हो जाती है। Oppo और Huawei आपको 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देती है।

कंपनी ने अभी अपने किसी अपकमिंग डिवाइस में इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की जानकरी शेयर नहीं की है। विडियो में भी आपको मॉडिफाइड Mi 10 Pro ही बताया गया है। अभी के लिए इस चार्जर की कॉस्ट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

 

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageOppo 125W SuperVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी से आपका फ़ोन होगा 20 मिनट में फुल चार्ज

चार्जिंग टेक्नोलॉजी के ममामले में पीछे साल काफी तेज़ी देखने को मिली है। 30W से आगे निकलते हुए 40W, 65W, 100W के बाद आज Oppo ने 125Wकी फ़्लैश चार्जिंग टेक को पेश कर दिया है। दावे के अनुसार इस चार्जिंग के साथ 4,000mAh की बैटरी सिर्फ 20 मिनट में फुल चार्ज की जा सकती है। इस …

Imageसिर्फ 20 मिनट में चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन, Realme ने पेश की 125W Ultra Boost चार्जिंग टेक्नोलॉजी

पिछले कुछ महीने में फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में जिस रफ़्तार से बदलाव देखने को मिल रहा है वो पिछले कई सालों में नहीं देखा गया है। Oppo के बाद आज Realme ने भी125W UltraDart चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश कर दिया है। कोई हैरानी की बात नहीं है की ओप्पो के फ़ास्ट चार्जिंग टेक पेश …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products