30 मिनट में 75% चार्ज! Samsung का नया 60W फास्ट चार्जर भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

30 मिनट में 75% चार्ज? Galaxy S26 Ultra के लॉन्च के तुरंत बाद Samsung ने इसके लिए भारत में 60W फास्ट चार्जर भी पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया अडैप्टर Galaxy S26 Ultra को सिर्फ 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

तेज़ चार्जिंग की ज़रुरत रखने वाले यूज़र्स के लिए यह अडैप्टर फ्लैगशिप डिवाइस का परफेक्ट साथी माना जा रहा है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

GaN टेक्नोलॉजी, कम हीट और ज़्यादा एफिशिएंसी

Samsung का यह 60W अडैप्टर गैलियम नाइट्राइड (GaN) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। पारंपरिक सिलिकॉन पार्ट्स की तुलना में यह ज्यादा पावर एफिशिएंसी देता है और कम गर्म होता है।

कंपनी के अनुसार, यह ऊर्जा की बर्बादी घटाता है और ओवरहीटिंग का जोखिम कम करता है, जिससे प्रोडक्ट की लाइफ बढ़ सकती है।

चार्जर USB Power Delivery 3.1 और PPS सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि यह डिवाइस की ज़रूरत के अनुसार वोल्टेज और करंट को एडजस्ट कर सकता है। इससे चार्जिंग स्पीड बेहतर रहती है और बैटरी हेल्थ भी सुरक्षित रहती है।

ये पढ़ें: Galaxy S26 Ultra vs vivo X300 Pro: कौन है असली Android किंग? 

Samsung का दावा है कि स्टैंडबाय मोड में इसकी पावर खपत केवल 0.005 वॉट रहती है। इसमें 20 प्रतिशत रीसाइकल्ड मटेरियल का उपयोग किया गया है और इसे UL सर्टिफिकेशन भी मिला है।

यह अडैप्टर 167 ग्राम वज़न के साथ काले रंग में उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। इसे Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh बैटरी और 60W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImageBlinkit अब 10 मिनट में घर पहुंचा रहा GTA 6, भारत में आधी रात के लॉन्च से ठीक पहले शुरू हुई डिलीवरी

एक नज़र में : Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो भारत में आज रात 12 बजे PS5 पर खुलेगा। कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा के अनुसार ये सर्विस अभी 11 शहरों में है। कई इलाकों में ऑर्डर 10 मिनट में पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन डिब्बा …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.