भारत में Realme 9 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Realme 9i लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी अपनी Realme 9 सीरीज़ की शुरुआत कर चुकी है। भारत में Realme 9i इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है और वियतनाम (Vietnam) के बाद इसे यहीं लॉन्च किया गया है। आज भारत में पेश किये गए Realme 9i में Snapdragon 680 चिपसेट, 90Hz डिस्प्ले और 50MP मुख्य कैमरा के साथ ट्रिपल रियर सेंसर जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। आइये इसकी कीमत, उपलब्धता और विस्तृत रूप से फ़ीचर जानने के लिए आगे बढ़ते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE रिव्यु: थोड़ी महंगी कीमत में, लेकिन लगभग परफेक्ट स्मार्टफोन

Realme 9i कीमतें और उपलब्धता

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Gen 1 से टक्कर लेने को लॉन्च हुआ AMD GPU के साथ नया Samsung Exynos 2200 चिपसेट

Realme 9i के दो स्टोरेज वैरिएंट भारत में आएंगे और इसे दो ही रंग के विकल्पों नीले (Prism Blue) और काले (Prism Black) में आप खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की अर्ली सेल (early sale) 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी और पहली सेल में 25 जनवरी 2022 को रात 12 बजे से ये खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे आप Flipkart और realme.com से खरीद सकते हैं। कीमतें नीचे लिखी गयीं हैं।

  • 4GB RAM+64GB स्टोरेज मॉडल -13,999 रूपए।
  • 6GB RAM+128GB स्टोरेज मॉडल – 15,999 रूपए।

Realme 9i के स्पेसिफिकेशन

Realme 9i में 6.6-इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। इस 90Hz स्क्रीन में आपको 480 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन में बायीं तरफ ऊपर की ओर पंच-होल कटआउट है, जिसमें 16MP का सेफी कैमरा फिट किया हुआ है। ये फ़ोन Qualcomm के 6nm प्रोसेस पर आधारित ओक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट पर काम करता है और साथ में 6GB तक की LPDDR4x रैम और 128GB तक की UFS 2.1 स्टोरेज भी दी गयी है। साथ ही स्टोरेज को भी ज़रुरत पड़ने पर आप 5GB तक वर्चुअल RAM में बदल सकते हैं। यानि कुल मिलाकर आपको फ़ोन में 11GB तक की रैम मिल सकती है।

Realme 9i

इस स्मार्टफोन में आपको Android 11 सॉफ्टवेयर मिलता है और ऊपर Realme UI 2.0 स्किन है। फ़ोन में बड़ी 5000mAh की बैटरी भी है और साथ में 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जो इसे लगभग 55 मिनट में फुल चार्ज करने में सक्षम है।

ये पढ़ें: [Exclusive]: Realme 9 Pro 5G के डिज़ाइन रेंडर, फ़ीचर लीक: Snapdragon 695 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले, और भी बहुत कुछ..

कैमरा की बात करें तो, इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलते हैं, जिनमें मुख्य 50MP का कैमरा PDAF और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है, दूसरा 2MP का मैक्रो सेंसर और तीसरा 2MP का पोर्ट्रेट लेंस। फ़ोन में बायोमेट्रिक सुरक्षा भी है, जिसके लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। लेकिन ये स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ नहीं आया है। अन्य फीचरों की बात करें तो, इसमें आपको 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, हैडफ़ोन जैक, ड्यूल सिम स्लॉट, और USB टाइप-सी पोर्ट मिलते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageRealme 9i 5G Dimensity 810 के साथ भारत में 14,999 रूपए में लॉन्च

Realme 9 सीरीज़ में आज कंपनी ने एक और नया फ़ोन Realme 9i 5G लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन जनवरी 2022 में लॉन्च हुए Realme 9i का ही 5G वैरिएंट है। कंपनी ने भारत में इसे किफ़ायती बाज़ार में लॉन्च किया है, जहां ये Samsung M-सीरीज़, Poco और Narzo सीरीज़ के स्मार्टफोनों को टक्कर देगा। …

Image[Exclusive] भारत में जल्दी लॉन्च होने वाले Realme 9 Pro+ के फ़ीचर, रेंडर, कैमरा डिटेल सामने आयीं

अभी हाल ही में हमने आपको बताया था कि Realme अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है और ये Realme 9 Pro सीरीज़ है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन आएंगे – Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+। पहले हमने एक एक्सक्लूसिव ख़बर के साथ आपसे Realme 9 Pro के स्पेसिफिकेशन शेयर किये …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products