Realme 8 5G हुआ आज इंडिया में लांच, जाने क्या है ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज इंडिया में अपनी Realme 8 सीरीज के 5G मॉडल को पेश कर दिया है। यह फोन इंडिया में सबसे किफायती 5G फ़ोनों में से एक साबित होता है। यहाँ आपको MediaTek Dimensity 700 चिपसेट, 90Hz FHD+ डिस्प्ले. 48MP ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलते है। तो चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर:

Realme 8 5G की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने डिवाइस को दो वेरिएंट में पेश किया है। 4GB रैम मॉडल को ₹14,999 की कीमत में तथा 8GB रैम मॉडल को ₹16,999 की कीमत में बाजार में उतारा है। रियलमी 8 5जी की सेल फ्लिपकार्ट realme.com और ऑफलाइन स्टोर पर 28 अप्रैल से शुरू होगी।

Realme 8 5G के फीचर्स

रियलमी 8 5जी में आपको 6.5 इंच की FHD+ पंच होल डिस्पले 90Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ दी गई है यह पैनल आपको 600 nits की ब्राइटनेस देने के साथ 90.5 स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो देता है।

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए यहां 5G सपोर्ट वाली मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 चिपसेट का इस्तेमाल 4GB तथा 8GB रैम ऑप्शन के साथ किया गया है।

अगर फोटोग्राफी की बात करें तो आपको यहां पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है इस कैमरा मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक मैक्रो कैमरा और एक ब्लैक एंड वाइट पोट्रेट लेंस दिया गया है। सामने की तरफ वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी मिलता है।

Realme 8 सीरीज के इस 5जी मॉडल में आपको पावर के लिए 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। अगर यह डिवाइस आपको एंड्राइड 11 आधारित रियलमी यूआई 2.0 वर्जन होती हुई मिलती है जिसमें बायोमेट्रिक अनलॉक के लिए फेस अनलॉक और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर का विकल्प दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए यहां ड्यूल 5G, 4G वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ट्रिपल कार्ड स्लॉट और 3.5एमएम हेडफोन जैक को भी शामिल किया गया है।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageRealme Narzo 30 5G हुआ मीडियाटेक चिपसेट और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने आज यूरोप में अपनी Realme Narzo 30 सीरीज के 5G मॉडल को पेश कर दिया है। यह फोन सबसे किफायती 5G फ़ोनों में से एक साबित होता है। यहाँ आपको MediaTek Dimensity 700 चिपसेट, 90Hz FHD+ डिस्प्ले. 48MP ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलते है। तो चलिए नज़र डालते है फोन …

ImageRealme X3 SuperZoom और Realme X3 हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने आज इंडियन मार्किट में अपने कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन Realme X3 SuperZoom को लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस पिछले महीने यूरोप में लांच की जा चुकी है। लेकिन साथ में पेश किया गया Realme X3 पहली बार लांच किया गया है। दोनों ही फ़ोनों में आपको कैमरा के अलावा लगभग सभी स्पेसिफिकेशन …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

Discuss

Be the first to leave a comment.