Realme 6 रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

2019 में रियलमी ने इंडियन मार्किट में लगभग हर 1 महीने में नए स्मार्टफोनों को लांच किया है जिसमे एंट्री लेवल से लेकर हाल ही में लांच किया गया Realme X50 प्रीमियम स्मार्टफोन भी शामिल है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए कंपनी ने अपनी लोकप्रिय क्वैड कैमरा सीरीज Realme 5 के अपग्रेड वर्जन Realme 6 को भी लांच कर दिया है। (Realme 6 Pro Review Read in English)

यह तो साफ़ है की कंपनी ने इन् दोनों ही फ़ोनों को अपकमिंग Redmi Note 9 सीरीज को ध्यान में रखते हुए ही पेश किया है जो जल्द ही इंडिया मे लांच की जाएँगी। इवेंट में माधव सेठ ने साफ़ किया की Realme 6, Realme 5 का अपग्रेड नहीं Realme 5 Pro का अपग्रेड वरिएन्त है जो थोडा अजीब लगता है। तो चलिए देखते है की क्या Realme 6 सही मायनो में एक अपग्रेड डिवाइस साबित होती है? क्या ये भी Realeme 5 Pro की तरह लोकप्रिय साबित हो जाएगी? अपने इस Realme 6 के डिटेल्ड रिव्यु में:

Realme 6 रिव्यु: प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme 6
डिस्प्ले 6.5-इंच, LCD, 1080 x 2400 (full HD+), गोरिल्ला ग्लास 3, 400 निट्स ब्राइटनेस, 90.5% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो
चिपसेट MediaTek Helio G90T
(2x Cortex-A76 cores @2.05Ghz + 6x Cortex-A55 cores @2.0Ghz)
रैम 4GB/6GB/8GB LPDDR4x
स्टोरेज 64GB/ 128GB UFS 2.1; डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट (256GB)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड10, Realme UI
रियर कैमरा 64MP F1.8 (प्राइमरी); 8MP F2.3 (वाइड-एंगल); 2MP F2.4 (मोनो सेंसर); 2MP F2.4 (मैक्रो)
सेल्फी कैमरा 16MP, F/2.0
फिंगरप्रिंट सेंसर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
माप और वजन 162.1mm x 74.8mm x 8.9 mm; 191 grams
बैटरी 4300mAh, 30Wफ़ास्ट चार्जिंग
प्राइस 12,999 रुपए / 14,999 रुपए / 15,999 रुपए

Realme 6 रिव्यु: डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करे तो यहाँ 6.5-इंच का LCD पैनल 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और गोरिल्ला ग्लास 3 ग्लास प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है। FHD रेज़ोलुशन के साथ डिस्प्ले बेज़ेल काफी पतले देखने को मिलते है। Realme ने इस बार AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल नहीं किया है जो थोडा सा निराश करता है।

फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले का दिया जाना बहुत ही ख़ास फीचर है। इस कीमत में किसी भी फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट का ऑप्शन नहीं मिलता है। यूजर एक्सपीरियंस इसके साथ बहुत अच्छा हो जाता है।

डिफ़ॉल्ट तौर पर डिस्प्ले थोडा सा ब्लुइश नज़र आता है और कलर, कंट्रास्ट भी एवरेज नज़र आते है। डिस्प्ले सेटिंग्स के तहत आप कलर प्रोफाइल में भी बदलाव कर सकते है। मैक्सिमम ब्राइटनेस पर आप सन-लाइट में डिस्प्ले पर पढ़ सकते है लेकिन यह और भी बेहतर हो सकती थी।

Realme 6 रिव्यु: परफॉरमेंस एंड सॉफ्टवेयर

रियलमी 6 में MediaTek Helio G90T ओक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। प्रोसेसर के साथ LPDDR4x रैम और UFS 2.1 स्टोरेज का भी इस्तेमाल किया गया है। यह चिपसेट इस से पहले Redmi Note 8 Pro में भी देखी गयी है।

MediaTek G90T मुख्य रूप से गेमिंग को ध्यान में रखते हुए पेश की गयी थी। इसमें आपको Realme 6 Pro में दी गयी Snapdragon 720G से बेहतर गेमिंग देती है। Realme 6 में हाई-एंड गेमिंग पर थोडा सा टेम्परेचर बढ़ जाता है। 30 मिनट PUBG खेलने पर फोन 43-डिग्री तापमान के साथ 15% बैटरी ड्राप को भी दिखाता है। डिफ़ॉल्ट रूप से PUBG आप HDR-Ultra सेटिंग्स पर खेल सकते है।

दैनिक इस्तेमाल में डिवाइस में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं दिखती है। फोन एंड्राइड 10 आधारित Realme UI पर रन करती है। यह नयी UI काफी अच्छे कस्टम फीचरों के साथ बेहतर नज़र आती है।

फोन का ऑडियो आउटपुट लाउडस्पीकर के जरिये तो तेज़ मिलता है लेकिन क्वालिटी एवरेज की कही जा सकती है। हेडफ़ोन के साथ यह एवरेज ही कहा जायेगा।

Realme 6 में DRM L1 सर्टिफिकेशन दिया गया है लेकिन HD कंटेंट स्ट्रीम का सपोर्ट नहीं है। फोन मार्किट में ड्यूल VoLTE, ड्यूल बैंड Wi-Fi और Wi-Fi कालिंग के साथ ही उतारा गया है।

फोन में सेकेंडरी नॉइज़ कैंसलेशन माइक नहीं दिया गया है तो कॉल क्वालिटी के मामले में आपको थोडा सा दिक्कत हो सकती है।

Realme 6 रिव्यु: कैमरा परफॉरमेंस

Realme 6 Pro में पीछे की तरफ आपको क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल और 2MP के मैक्रो और मोनो सेंसर दिए गये है।

कैमरा सेटअप फोन में किफायती Realme X2 जैसा ही नज़र आता है और कैमरा आउटपुट भी बहुत हद तक एक जैसे ही मिलते है।

64MP प्राइमरी सेंसर से अच्छी लाइटिंग में डिटेल्स बेहतर नज़र आती है। कलर भी काफी हद तक नेचुरल नज़र आते है।

इन-डोर और लो-लाइट में कैमरा परफॉरमेंस थोडा गिर जाता है क्योकि आउटपुट में बहुत ज्यादा नॉइज़ रिडक्शन की वजह से इमेज सॉफ्ट मिलती है।

लाइटिंग अच्छी होने पर वाइड-एंगल से फोटो अच्छी क्लिक होती है लेकिन ज्यादातर आप इसका इस्तेमाल नहीं करते है।

64MP प्राइमरी सेंसर
8MP वाइड-एंगल कैमरा

पोर्ट्रेट मोड में आप अच्छी इमेज क्लिक करने के अलावा कैमरा एप्लीकेशन में से ही ब्लर को कम या ज्यादा कर सकते है।

फेस ब्यूटीफिकेशन फोन में डिफ़ॉल्ट तौर पर ऑन मिलता है तो आपको हर बार नेचुरल मोड को सेलेक्ट करना पड़ता है जो थोडा अजीब लगता है। सेल्फी कैमरा ज्यादातर आपको अच्छा ही आउटपुट देता है।

2MP से मैक्रो लेंस से इमेज क्लिक करना भी एवरेज है इसलिए इमेज क्वालिटी के बारे में कुछ ख़ास नहीं कहा जा सकता है।

कैमरा परफॉरमेंस इस प्राइस सेगमेंट को देखते हुए अच्छा कहा जा सकता है क्योकि इतनी कीमत में आप बहुत ज्यादा की उम्मीद भी नहीं रख सकते है। Redmi Note 8 Pro और Poco X2 कैमरा परफॉरमेंस के मामले में बेहतर कहे जा सकते है।

Realme 6 रिव्यु: बैटरी

फोन के बैकअप के बारे में आपको कोई भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। 4,300mAh की बड़ी बैटरी आसानी से 1 से 2 दिन का बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ ही Realme ने 30W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है और ये चार्जर बॉक्स में ही दिया गया है जो इस कीमत के हिसाब से बहुत ही अच्छा कदम है।

फ़ास्ट चार्जर से डिवाइस आसानी से 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है लेकिन अगर टाइम है तो आप 30 मिनट चार्ज पर भी फोन को आराम से इस्तेमाल कर सकते है।

Realme 6 रिव्यु: वर्डिक्ट

Realme 6 में आपको किफायती कीमत पर आकर्षक फीचर दिए गये है। इस कीमत में 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन, 64MP क्वैड कैमरा और 30W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर दिया जाना भी काफी बड़ा कदम है जो इस सेगमेंट में अन्य ब्रांड को एक कड़ी टक्कर देगा।

जो यूजर गेमिंग को ज्यादा पसंद करते है उसको यह फोन काफी पसंद आएगा। कीमत को देखते हुए कैमरा परफॉरमेंस भी यहाँ पर अच्छा कहा जा सकता है। Realme UI का दिया जाना एक अच्छी बात है लेकिन कीमत को देखे तो Color OS भी सही था।

खूबियाँ

  • 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
  • दमदार परफॉरमेंस
  • लम्बा बैटरी बैकअप
  • एंड्राइड 10 आधारित सॉफ्टवेयर
  • ऑडियो जैक और डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
  • फ़ास्ट फिंगरप्रिंट सेंसर

कमियाँ

  • बड़ा और भारी
  • डिस्प्ले क्वालिटी

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageRealme 5 Pro रिव्यु: बजट सेगमेंट में “रियल” प्रो अपग्रेड?

Realme ने काफी कम समय में इंडियन मार्किट में एक अच्छी ग्रोथ के साथ इंडस्ट्री में मुकाबले को काफी कड़ा बना दिया है। कंपनी ने आकर्षक कीमत पर दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ लगातार बेहतरीन स्मार्टफोनों को लांच किया है जिसमे लेटेस्ट पॉप-अप कैमरा Realme X भी शामिल है। इसी लोकप्रियता को आगे बढ़ाने के लिए …

ImageRealme 5s रिव्यु

Realme ने इंडियन मार्किट में 18 महीने पहले अपनी पहली डिवाइस को लांच किया था और उसके बाद आज कंपनी इंडिया के टॉप 4 स्मार्टफोन ब्रांड में शामिल हो चुकी है। पिछले महीने तक कंपनी ने 9 स्मार्टफोन लांच कर दिए है जिसमे Realme X2 Pro, कंपनी का पहले फ्लैगशिप डिवाइस और Realme 5s एक …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageRealme GT 6 रिव्यु: अब मिड-रेंज बजट में मिलेगी फ्लैगशिप परफॉरमेंस

Realme GT सीरीज़ इस बार अपने नए फ़ोन Realme GT 6 को लेकर चर्चा में है, जिसे कंपनी ने हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले GT 6T भी भारतीय बाज़ार में आ चुका है, लेकिन GT 6 में इससे कहीं पावरफुल चिपसेट Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 और बेहतर कैमरा सेटअप …

Discuss

Be the first to leave a comment.