फोन मिररिंग से हो रहें ऑनलाइन स्कैम, आप भी तो नहीं करते ये गलती?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में ऑनलाइन स्कैम करने के कई तरीके आ गए हैं, और कभी कभी हम ओवर स्मार्ट बनने के चक्कर में भी इन स्कैम का शिकार बन जाते हैं। आपने शायद ही फोन मिररिंग से होने वाले स्कैम के बारे में सुना होगा। जिस समय ठग हमसे हमारी जानकारी मांगता है, तब तो हम सतर्क हो कर इस तरह के ऑनलाइन स्कैम से बच जाते हैं, लेकिन क्या हो जब आपको पता ही न चलें, कि आपका फोन हैक हो गया है, और आपके अकाउंट से पूरे पैसे खाली हो गए।

हम कई बार फ्री की रेवड़ी के चक्कर में किसी भी वेबसाइट से सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लेते हैं, या सोशल मीडिया पर सेंड की गई किसी भी लिंक को क्लिक कर देते हैं, लेकिन हमें पता ही नहीं होता है, कि इन सॉफ्टवेयर और लिंक के पीछे उपयोग होने वाले कोड से हमारे फोन का एक्सेस इन ऑनलाइन स्कैमर्स के पास चला जाता है। आगे जानते हैं, कि ये फोन मिररिंग स्कैम क्या है?

ये पढ़ें: भूल कर भी Google पर सर्च न करें ये चीजें, वरना जेल की हवा खाना पड़ेगी

फोन मिररिंग स्कैम क्या है?

स्क्रीन मिररिंग स्कैम ऑनलाइन तरीके से फोन को हैक करने का ही एक हिस्सा है, दरअसल स्कैमर्स कुछ फ्री सॉफ्टवेयर का लालच देकर इनमें मलेशियस कोड डाल देते हैं, और जब आप उन सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करते हैं, तो आपके फोन का एक्सेस उनके पास चला जाता है।

ठीक इसी तरह जब आप किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करते हैं, तो उस लिंक पर क्लिक करने पर भी कोड अपना काम कर लेता है, और आपको पता भी नहीं चलता है, कि आपकी स्क्रीन का एक्सेस सामने वाले व्यक्ति के पास चला गया है।

फोन मिररिंग का मतलब होता है, कि आपके फोन पर जो भी चीजें हो रही है, वो सामने वाला व्यक्ति अपने डिवाइस पर देख सकता है, ऐसे में बैंक द्वारा आए हुए OTP भी ये स्कैमर्स देख लेते हैं, और उसी का उपयोग करके आपके बैंक अकाउंट को खाली कर दिया जाता है।

कैसे रहें सावधान

मुफ्त के लालच में आकर किसी भी ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल मत करें, सिर्फ Play Store या App Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें। इसके अतिरिक्त, यदि आपके WhatsApp पर कोई लिंक आती है, तो बिना सोचे समझे उसे तब तक ओपन न करें, जब तक आपको ये नहीं लगता कि उस पर क्लिक करना जरूरी है या नहीं या वो जिसके द्वारा भेजी गई है, वो अकाउंट सही है या नहीं।

ये पढ़ें: Google का नया फीचर जल्द मचाएगा धूम, होंगे बिना कुछ करे आपके सभी काम पूरे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageGmail AI स्कैम से हो रहें लोगों के अकाउंट हैक, आप भी न करें ये गलती

यदि आप भी gmail का उपयोग करते हैं, तो आपको भी सावधान होने की आवश्यकता है, क्योंकि इंटरनेट पर अभी एक नया AI स्कैम चल रहा है, जिसके माध्यम से स्कैमर्स gmail यूजर्स का पर्सनल डेटा चुरा रहे हैं। ये एक फेक अकाउंट रिकवरी के माध्यम से होता है, जिसकी जानकारी एक आईटी कंसल्टेंट और …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.