दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में, Panasonic ने दो किफायती स्मार्टफोन्स- Eluga Ray 500 और Eluga Ray 700 को लांच किया है। Panasonic के लिए, Eluga Ray 500 भारतीय बाजार में सस्ते डुअल-कैमरे के स्मार्टफोन की जरूरत को टारगेट करेगा, जबकि Eluga Ray 700 स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की बैटरी की ज़रूरत को पूरा करेगा।
फोन की अन्य विशेषताओं में पैनासोनिक ने Eluga Ray Max और Eluga Ray X डिवाइसेस की तरह मैटल बॉडी डिजाइन, सामने की ओर फ़िंगरप्रिंट सेंसर, 2.5D ग्लास, और पैनासोनिक के Arbo AI voice assistant फीचर्स शामिल हैं।
Panasonic Eluga Ray 500 के स्पेसिफिकेशन
Eluga Ray 500 स्मार्टफोन 5 इंच की HD IPS डिस्प्ले और 1.25 Ghz वाले क्वैड-कोर मीडियाटेक MTK 6737 प्रोसेसर के साथ आता है। प्रोसेसर के साथ 3GB रैम और 32GB इंटर्नल स्टोरेज को जोड़ा गया है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
चूंकि यह एक कैमरा केंद्रित फोन है, इसलिए इसमें वाइड एंगल लेंस के साथ f/ 2.0 एपर्चर और f/ 2.4 एपर्चर वाले 13MP और 8MP के दो मुख्य कैमरे दिए गए हैं। कम रोशनी में भी फोटोग्राफी के लिए ड्यूल LED फ्लैश लाइट दी गयी है। सेल्फी फोटो के लिए, सामने की ओर f/ 2.4 एपर्चर वाला 5MP कैमरा है।
Eluga Ray 500 में 4000mAh की बैटरी दी गयी है और फोन एंड्रॉइड नोगाैट 7.0 पर चलता है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्प में Hybrid SIM setup, 4G VoLTE support, OTG, Bluetooth 4.0, GPS, audio jack, और Wi-Fi शामिल हैं।
Panasonic Eluga Ray 700 के स्पेसिफिकेशन
Eluga Ray 700 एक बड़ी 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है, जो उपयोगकर्ताओं को लंबी बैटरी लाइफ देने में सक्षम है।
सामने, Eluga Ray 700 में 5.5 इंच की फुल-HD (1080P) IPS LCD डिस्प्ले दी गयी है जो मोटे बीज़ल्स से कवर है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MTK 6753 प्रोसेसर द्वारा 3GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी (SD कार्ड के माध्यम से 128GB तक विस्तार योग्य) के साथ संचालित है।
फोटोग्राफी के लिए, Eluga Ray 700 में LED फ्लैश और f/ 2.0 एपर्चर वाला 13MP का कैमरा है। सामने की ओर, इसमें LED फ्लैश और f/ 2.4 एपर्चर वाला एक 13MP का कैमरा दिया गया है।
Eluga Ray 700 का ऑपरेटिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी विकल्प Eluga Ray 500 के समान ही हैं।
Panasonic Eluga Ray 500 और Eluga Ray 700 मूल्य, उपलब्धता और लॉन्च ऑफ़र
Panasonic के Eluga Ray 500 और Eluga Ray 700 स्मार्टफोन्स 20 सितंबर से, विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर, Champagne Gold, Marine Blue और Mocha Gold रंग विकल्पों में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने दोनों फोनों को सस्ती कीमत पर लांच किया है – Eluga Ray 500 को 8,999 रुपये और Eluga Ray 700 को 9, 999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
लॉन्च ऑफर के रूप में, Panasonic के ये फोन उसी दिन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जब फ्लिपकार्ट पर बिग बिलीयन सेल शुरू हो रही है। इसलिए, फोन की खरीद पर ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड द्वारा अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट प्राप की जा सकती है।
Panasonic Eluga Ray 500 और Eluga Ray 700 के सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन
Model | Eluga Ray 500 | Eluga Ray 700 |
Display | 5-inch (1280 x 720 pixels) HD IPS | 5.5-inch (1920 x 1080 pixels) Full HD IPS |
Processor | 1.25 GHz quad-core MediaTek MT6737 processor with Mali-T720 GPU | 1.3GHz Octa-core MediaTek MT6753 processor with Mali T720-MP3 GPU |
RAM | 3GB | 3GB |
Internal Storage | 32GB, expandable up to 128GB (hybrid slot) | 32GB, expandable up to 128GB (hybrid slot) |
Software | Android Nougat | Android Nougat |
Primary Camera | 13MP+8MP, LED flash, PDAF | 13MP with LED flash and f/2.0 aperture |
Secondary Camera | 5MP front camera with f/2.4 aperture | 13MP with LED flash and F/2.2 aperture |
Battery | 4000 mAh | 5000 mAh |
Dimensions and weight | 71.26 x 144.26 x 9.2 mm; 163g | 75.35 x 153.75 x 8.9 mm; 182g |
Others | 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.0, GPS, Fingerprint sensor | 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.0, GPS, Fingerprint sensor |
Price | Rs. 8,999 | Rs 9,999 |
यह भी पढ़ें: QHD डिस्प्ले और 2K रेसोलुशन वाले सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन