Realme V23i MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ हुआ लॉन्च :- जानिए कीमत तथा स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme V23i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। यह एक मिड रेंज फोन होगा जो MediaTek Dimensity 700 SoC को सपोर्ट करेगा। इस हैंडसेट में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन 5000mAh बैटरी को सपोर्ट करेगा। Realme V23i स्मार्टफोन में हमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा। Realme ने इस स्मार्टफोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM और 128GB में पेश किया है। 

इसे भी पढ़े :- [एक्सक्लूसिव] Realme GT Neo 5 की पहली झलक सामने आयी

Realme V23i कीमत तथा उपलब्धता

Realme V23i को चीन के बाज़ारों में उतार दिया गया है। फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट (4GB RAM + 128GB) में आएगा, जिसकी कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,500 रुपये) है। यह फोन Far Mountain Blue और Jade Black दो रंगों में उपलब्ध है, हालाँकि अभी तक कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च की कोई जानकरी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि ये फ़ोन किसी और नाम के साथ भारत में दस्तक दे सकता है।

Realme V23i

Realme V23i स्पेसिफिकेशन

Realme V23i में 6.56-इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी, जिसकी डिस्प्ले का रेजलूशन 1612 x 720 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 7nm MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर है, साथ ही फोन 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

तस्वीरों के लिए Realme V23i में 13MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 सॉफ्टवेयर पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करेगा। Realme V23i स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी को सपोर्ट करेगा, जिसका अडेप्टर 10W का होगा।

कंपनी ने अभी हाल ही में Realme 10 Pro सीरीज को भारत में लॉन्च किया है और अब उन्होंने Realme V23i को चीन में लॉन्च कर दिया। भारत में भी 15,000 रूपए के बजट में इस फ़ोन को बाज़ार में जल्दी ही लाया जा सकता है। देखना होगा कि कब यह स्मार्टफोन भारत के बाज़ारो में दस्तक देगा।

इसे भी देखे :- भारत में भी शुरू हुई DIGI YATRA : अब बिना डॉक्युमेंट्स के कीजिये हवाई यात्रा, जानिए कैसे करे रजिस्ट्रेशन

Related Articles

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

Imageलॉन्च हुआ Realme 10s बजट फ्रेंडली फोन, Dimensity 810 चिपसेट के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

Realme ने चीन में अपने नए बजट स्मार्टफोन Realme 10s 5G को लॉन्च कर दिया है। Realme 10s कंपनी की Realme 10 सीरीज का नया फोन है। फोन के कुछ ख़ास फीचर्स की बात करे तो इसमें 6.6-इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले, 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी, साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 810 चिपसेट …

Imageकन्फर्म हुई Realme 10 4G की लॉन्च डेट, धाँसू फीचर्स से लैस होगा फोन

Realme 10 Pro सीरीज़ के बाद Realme अब अपना नए फोन Realme 10 4G को भारतीय बाजार में उतारने का प्लान कर रही है। कंपनी ने फोन की रिलीज़ डेट को कन्फर्म किया है। Realme 10 4G भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होगा और Flipkart के माध्यम से बेचा जाएगा। आपको बता दें कि Realme …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products