भारत में भी शुरू हुई DIGI YATRA : अब बिना डॉक्युमेंट्स के कीजिये हवाई यात्रा, जानिए कैसे करे रजिस्ट्रेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हवाईअड्डों पर दिन प्रतिदिन यात्रियों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप बोर्डिंग और चेक-इन में अधिक समय लग रहा है। इसी समस्या को हल करने के लिए और यात्रियों का समस्य बचाने के लिए Digi Yatra को लॉन्च किया गया है। ये एक ऐप है, जो आपको पेपर या डॉक्यूमेंट के बिना यात्रा करने की सुविधा देती है। हवाई अड्डे से सफर करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को इस नई बोर्डिंग सेवा की शुरुआत की है।

यह भी पढ़े:- जाने कैसे जोड़े DigiLocker में अपने आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस को

क्या है DIGI YATRA ?

1 दिसंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा (Digi Yatra) की शुरुआत कर दी गयी है। यह एक कॉन्टैक्टलेस प्रोसेस है, जिसमें Facial Recognition Technology (FRT) का इस्तेमाल किया गया है। भारत सरकार DigiYatra की मदद से आपको एक पेपरलेस सेफ ट्रेवल का अच्छा ऑप्शन दे रही है।

डिजी यात्रा की मदद से आपके लिए एयरपोर्ट पर एंट्री आसान हो जाएगी। इसके लिए आपको सबसे पहले हवाई अड्डे के ई-गेट पर अपना बार कोड वाला बोर्डिंग पास स्कैन करना होगा, जिसके बाद वहां लगे Facial Recognition की मदद से आपकी पहचान की जाएगी। आपके फेस और आपके डॉक्यूमेंट को वैरिफाई किया जाएगा। इसके बाद आप आसानी से ईगेट के जरिए एयरपोर्ट और सिक्योरिटी चेक से गुजर सकेंगे। 

किस-किस राज्य में उपलब्ध होगी Digi Yatra सर्विस ?

अपने शुरूआती चरण में इस सर्विस को दिल्ली, बेंगलूरु और वाराणसी एयरपोर्ट पर शुरू किया गया है, इसका विस्तार दूसरे चरण में मार्च 2023 तक हैदराबाद, पुणे, विजयवाड़ा और कोलकाता के एयरपोर्ट पर किया जाएगा। यह सुविधा केवल डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए ही उपलब्ध है।

Digi Yatra सर्विस का लाभ कैसे मिलेगा ?

इस नयी सुविधा के इस्तेमाल के लिए आप अपने आधार कार्ड की सहायता से स्वयं को Digi Yatra App पर रजिस्टर कर सकते हैं। एक बार यदि आप Digi Yatra App पर रेजिस्टर्ड हो गए तो आप आसानी से पेपरलेस ट्रेवल कर पाएंगे। कुछ चरणों की मदद से आप Digi Yatra App में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड या iOS फोन में Digi Yatra App को इनस्टॉल करना है।

स्टेप 2: स्टार्टेड(Started) बटन को प्रेस करे और अपने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को शुरू करें।

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन पेज पर अपने सही मोबाइल नंबर को दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन बटन को दबा दें।

स्टेप 4: आपको आपके दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। उस OTP को आप सामने आई स्क्रीन में दर्ज कीजिए।

स्टेप 5: अब स्क्रीन पर दिखा रहे वॉलेट ऑप्शन पर क्लिक कीजिये, उसमें आपको  Identity Creditials का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कीजिये और वहाँ अपने आधार कार्ड को अपलोड कर दीजिये।

स्टेप 6: अब अपनी लेटेस्ट तस्वीर को भी उसमें अपलोड कर दीजिये।

स्टेप 7: सभी टर्म्स और कंडीशंस को मंज़ूर कीजिये और आप Digi Yatra App पर रेजिस्टर्ड हो जायेंगे।

Digi Yatra App पर रजिस्टर्ड होने के बाद आसानी से दिल्ली, बेंगलूरु और वाराणसी एयरपोर्ट पर कॉन्टैक्टलेस और पेपरलेस यात्रा कर पाएंगे।

यह भी पढ़े :- Flipkart पर 40,000 में मिल सकता है आपको iPhone 13, जानिए कैसे ?

Related Articles

Image1 नवंबर से Delhi में बाहर की non-BS6 गाड़ियों की नो एंट्री, घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी गाड़ी

एक नज़र में : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 अक्टूबर को ऐलान किया है कि 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर रजिस्टर हुई non-BS6 गाड़ियों की राजधानी में एंट्री बंद रहेगी। यानी फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा या गाज़ियाबाद नंबर की पुरानी गाड़ियों पर सीधा असर पड़ेगा। साथ ही ‘No PUC, No …

ImageRealme V23i MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ हुआ लॉन्च :- जानिए कीमत तथा स्पेसिफिकेशन

Realme V23i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। यह एक मिड रेंज फोन होगा जो MediaTek Dimensity 700 SoC को सपोर्ट करेगा। इस हैंडसेट में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन 5000mAh बैटरी को सपोर्ट करेगा। Realme V23i स्मार्टफोन में हमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप …

ImageDigiYatra ऐप से एयरपोर्ट गेट और सिक्योरिटी चेक में मैंने बचाया लगभग 1.5 घंटा

अब लाइन में घंटों खड़े रहना किसे पसंद है, मुझे तो बिलकुल नहीं है और हवाईअड्डे पर तो बढ़ती हुई भीड़ के कारण ये इंतज़ार और लम्बा होता जा रहा है। इस लाइन में अक्सर मैंने लोगों को घंटों अपना फ़ोन स्क्रॉल करते और तंग होते देखा है। हालांकि एयरपोर्ट के गेट पर मिलने वाले …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products