Nokia 9 की संभावित तस्वीरें हुईं लीक, Bezel-Less Screen और Glass Body के साथ आ सकता है फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी नोकिया एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है, Nokia 3, 5 और 6 के लांच के साथ ठोस वापसी करने और फिर वैश्विक स्तर पर समीक्षकों द्वारा Nokia 8 से वाहवाही मिलने के बाद, कंपनी अब दो नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, इन फोनों के नाम Nokia 2 और Nokia 9 हैं।

यूं तो हम Nokia 2 के बारे में पहले से ही जानते थे, मगर अब Nokia 9 के बारे में नई जानकारी एक चीनी वेबसाइट पर सामने आई है, जो हमें Nokia द्वारा लांच किये जाने वाले अगले बड़े स्मार्टफोन के बारे में विशेष सूचनाएं प्रदान करती है।

इसके अलावा पढ़ें: iPhone 8, iPhone 8 Plus के साथ लांच हुआ अब तक का सर्वश्रेष्ठ Apple स्मार्टफोन iPhone X, जानिये क्या है इसकी कीमत

Nokia 9 की संभावित विशेषताएं

लीक फोटोज में दिखाया गया है कि नया Nokia 9 सामने और पीछे की तरफ एक फुल ग्लास बॉडी (आईफोन और गैलेक्सी नोट 8 के समान) के साथ आएगा, फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है, साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर को भी सामने से हटा कर फोन के पीछे स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे स्क्रीन पूरे आकार को प्राप्त कर सकती है।

प्रारंभिक रिपोर्टों ने इसकी विशिष्टताओं के संदर्भ में, पुष्टि की है कि नए Nokia 9 में Nokia 8 की तरह सामने की ओर घुमावदार किनारों के साथ 5.3 इंच की AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। हाई-एंड डिस्प्ले के अलावा, फोन को स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जा सकता है।

Nokia 9 के रेंडर में 3D ग्लास के साथ रियर-फेसिंग फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिखाया गया था: http://youtu.be/R_h5I-L3QPY

हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स बारे में प्राप्त अन्य जानकारियों में 13MP + 13MP कार्ल Zeiss ड्यूल मुख्य कैमरे, 13MP सेल्फी कैमरा, 6/8GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज + माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट, IP 68 पानी और धूल से सुरक्षा, और संभवतः एक आईरिस स्कैनर शामिल हैं।

अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए, तो Nokia 9 की कीमत 750 यूरो हो सकती है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि HMD ग्लोबल द्वारा इस डिवाइस का आधिकारिक लांच कब किया जायेगा।

ऊपर उल्लिखित विनिर्देश अफवाहों पर आधारित होते हैं और आधिकारिक घोषणा के साथ बदलते हैं।

इसके अलावा पढ़ें: Snapdragon 625, 4GB रैम और 11,999 रुपए कीमत वाला Yu Yureka 2 भारत में हुआ लॉन्च ; जानिये इसकी कीमत और लॉन्च ऑफर

Related Articles

ImageAther Konarc vs TVS Orbiter: डिस्क ब्रेक या 158 किमी रेंज, 1 लाख में कौन सा स्कूटर लें?

Ather Konarc vs TVS Orbiter: Ather ने अपने सबसे सस्ते स्कूटर Konarc की डिलीवरी सितंबर से शुरू कर दी है, और दिल्ली में सब्सिडी के बाद इसका 125 किमी रेंज वाला S 125 मॉडल ₹1 लाख से नीचे उपलब्ध है। लेकिन ठीक इसी बजट में TVS Orbiter भी बाज़ार में पहले से बिक रहा है, …

ImageNokia Purebook लैपटॉप सीरीज का Flipkart पर टीज़र आये सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्मार्टफोन के बाद अब Nokia लैपटॉप मार्किट में एंट्री करने वाली है। Nokia Purebook को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। साइट पर Nokia के इस लैपटॉप का टीजर भी देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक, Nokia Purebook के नौ मॉडल्स लॉन्च किए जायेंगे। अभी के लिए लैपटॉप …

ImageNokia 9 Pure View की MWC में मिली झलक; 5 रियर कैमरा सेटअप से उठा पर्दा

MWC 2019 में आपको एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक तरफ फोल्डेबल नया ट्रेंड साबित हो रहा है उसी तरह HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia ने भी अपने एक नए स्मार्टफोन को लांच करके खुद को फिर से साबित किया है। नोकिया ने MWC में विश्व का पहला 5 …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products