Best Phones with Quad HD display | QHD डिस्प्ले और 2K रेसोलुशन वाले सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वर्तमान दौर में स्मार्टफोन में अच्छी रैम, अच्छे कैमरे और प्रोसेसर के साथ-साथ शानदार डिस्प्ले भी एक महत्वपूर्ण पहलू है जो उपभोक्ताओं की प्राथमिकता में रहता है। आज कल उपभोक्ताओं को QHD डिस्प्ले और 2K रेसोलुशन वाले स्मार्टफोन्स की ओर अधिक आकर्षित होते देखा गया है।

यह भी पढ़ें: आपका स्मार्टफोन हर समय कर रहा है आपकी लोकेशन को ट्रैक, इस तरह करें बचाव

बाजार में स्मार्टफोन बहुत बड़ी संख्या और विविधता में उपलब्ध हैं और इसीलिए आम तौर पर उपभोक्ता फ़ोन खरीदते समय, सही फोन के चुनाव में भ्रमित हो जाते हैं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि QHD डिस्प्ले की इस दौड़ में कौन से फोन सबसे अच्छे हैं। इसी उद्देश्य से हमने उन स्मार्टफोन्स की एक सूची तैयार की है जो 2k रेसोलुशन और QHD डिस्प्ले के साथ बाजार में उपलब्ध हैं, आइये नज़र डालते हैं इस सूची पर:

LG Q8

LG Q8 को पिछले वर्ष लांच हुए LG V 20 के छोटे संस्करण के रूप में देखा जा रहा है। फोन में LG V20 की ही तरह IP67 waterproofing और Quad-DAC, जैसी खूबियों वाली एक फुल मैटल बॉडी दी गयी है।
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर संचालित होता है, जो 4GB रैम और 32GB की एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 5.2 इंच की एक 2560 x 1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली QHD डिस्प्ले है, यह फोन एंड्रॉइड नोगाट पर संचालित होता है।

Image result for LG Q8

फोटोग्राफी के लिए, एलजी Q8 दो मुख्य कैमरों (13MP + 8MP ) के साथ आता है, जो कि 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।सामने की ओर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, Q 8 में बेहतर ऑडियो गुणवत्ता के लिए हाई-फाई डेक ध्वनि प्रणाली है और 3,000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है।

यह भी पढ़ें: 5000 mAh बैटरी और 5,999 रूपये कीमत वाला itel P41 हुआ भारत में लांच

Honor 8 Pro

6GB रैम वाला Honor 8 Pro , Huawei के 2.4 GHz वाले स्व-विकसित किरिन 960 ऑक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है जो कि अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए पर्याप्त होनी चाहिए। फिर भी, अगर आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो दूसरे सिम स्लॉट में 128GB तक का मेमोरी कार्ड प्रयोग करके बढ़ा सकते हैं।

Image result for Honor 8 Pro

फोन में 1440 x 2560 पिक्सल रिजोल्यूशन और 515ppi पिक्सल डेंसिटी वाली 5.7 इंच की क्वाड HD LTPS LCD डिस्प्ले दी गयी है। फोन में 12MP + 12MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिनमें से एक RGB सेंसर है, तो दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। 29,999 रूपये की कीमत वाले इस फोन के कैमरे में प्रयोग किया गया सॉफ्टवेयर काफी शानदार है। इसके अलावा फोन में 4000mAh की शानदार बैटरी मौजूद है।

Asus Zenfone AR

Asus Zenfone AR की विशिष्टताओं पर गौर करें तो इसमें 1440×2560 पिक्सेल रिजॉल्यूशन वाली 5.7-इंच की QHD AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, यह फोन नवीनतम एंड्रॉइड नोगाट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिस पर कम्पनी का कस्टम ZenUI दिया गया है।

Image result for Asus Zenfone AR

Asus Zenfone AR में एड्रेनो 530 GPU के साथ स्नैपड्रगन 821 चिपसेट पर संचालित होता है। 8GB रैम वाले इस फोन में 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जिसे microSD कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो, पीछे की तरफ 4-axis Optical Image Stabilisation वाला 23MP का मुख्य कैमरा है, जो मोशन ट्रैक सेंसर्स के साथ आता है, वहीं फोन में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 5000 से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ 4G स्मार्टफोन्स

Related Articles

ImageChhath Puja Hindi Wishes 2026: छठी मैया की शुभकामनाएं और शायरी अपनों को भेजें, जानें संध्या अर्घ्य का समय

Chhath Puja Wishes in Hindi 2026- चार दिन का छठ महापर्व इस साल 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा और 16 नवंबर, सोमवार की सुबह उषा अर्घ्य पर पूरा होगा। इसका सबसे बड़ा दिन, यानी संध्या अर्घ्य, 15 नवंबर को रविवार के दिन है। द्रिक पंचांग के अनुसार उस शाम पटना में …

Image2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

कुछ साल पहले जाएँ तो, स्मार्टफोन डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट एक ऐसी चीज़ थी, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था। हालांकि बदलते समय के साथ धीरे-धीरे लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता अब अपने स्मार्टफोनों में एक स्मूथ डिस्प्ले देने की कोशिश करते हैं। मिड-रेंज और प्रीमियम केटेगरी के अलावा अब किफ़ायती रेंज में भी 90Hz …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageiQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों …

ImageiQOO Neo 12 का पहला लुक आया सामने, मिलेगी 185Hz 2K स्क्रीन और फोन के अंदर कूलिंग फैन

एक नज़र में : iQOO ने अपने नए फोन iQOO Neo 12 के टीज़र जारी कर दिए हैं, जिनमें पहली बार इसका डिज़ाइन और डिस्प्ले सामने आया है। कंपनी के अनुसार इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन मिलेगी, यानी ये फोन रिफ्रेश रेट में iQOO के फ्लैगशिप iQOO 16 (165Hz) से भी आगे रहेगा। …

Discuss

Be the first to leave a comment.