5000 mAh बैटरी और 5,999 रूपये कीमत वाला itel P41 हुआ भारत में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

itel मोबाइल ने अपनी पावरपो श्रृंखला के एक नए स्मार्टफोन P41 को लांच किया है, P41 स्मार्टफोन एक 4G डिवाइस है जो VoLTE और ViLTE दोनों का समर्थन करता है, यह फोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। (Read in English)

इसके अलावा पढ़ें: बेहतरीन बैटरी बैकअप वाले टॉप 5 स्मार्टफोन

4G हैंडसेट की बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनी ने P41 को एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर बाजार में उतारा है, जिसकी कीमत भारत में 5,999 रूपये है, PowerPro सीरीज का यह फोन भारत में कम्पनी का दूसरा 4G-सक्षम स्मार्टफोन होगा – इस साल की शुरुआत में कम्पनी द्वारा wish सीरीज लांच की गयी थी जिसके तहत Wish A41, Wish A21 और Wish A41 को पेश किया गया था।

फ़ोन के लॉन्च इवेंट पर बोलते हुए, itel मोबाइल इंडिया के सीईओ सुधीर कुमार ने कहा, “Wish सीरीज और selfi सीरीज़ के साथ 4G स्मार्टफोन श्रेणी में हमारी सफलता के बाद, पावरप्रो P41 के लॉन्चिंग सर्वोत्तम उत्पादों को प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, हमारे ग्राहकों के लिए पावरप्रो श्रृंखला अपनी असाधारण बैटरी और शक्तिशाली प्रदर्शन के कारण बहुत उपयोगी है। “

यह भी पढ़ें: ऑफलाइन बाजार में उपलब्ध 15,000 से कम कीमत वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

फोन के स्पेसिफिकेशन को देखते हुए, P41 को 1GB रैम और 8GB रॉम के साथ पेश किया गया है, 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित इस फोन को माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 5 इंच के FWVGA IPS डिस्प्ले के साथ एंड्रॉइड नोगाट सॉफ्टवेयर पर काम करता है।

कैमरे के बारे में बात करें तो, फोन में ऑटोफोकस, फेस डिटेक्शन और 2 LED फ्लैश के साथ ब्यूटी मोड सेटिंग्स वाला एक 5MP मुख्य कैमरा और फेस डिटेक्शन और ऑटो-फ़ोकस सेटिंग के साथ एक 2MP का सेल्फी कैमरा है।

P41 मल्टी अकाउंट फीचर के साथ उपयोगकर्ताओं को अपने पसंदीदा सोशल मीडिया ऍप्स जैसे व्हाट्सएप, इंस्टामा, फेसबुक और ट्विटर पर दो एकाउंट्स को एक साथ संचालित करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन कई कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है जिसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, GPS और OTG सपोर्ट शामिल हैं।

itel P41 के स्पेसिफिकेशन्स तथा फीचर्स

Model itel PowerPro P41
Display 5inch, IPS display
Processor 1.3 GHz Quad Core processor
RAM 1GB
Internal Storage 8GB (expandable up to 32GB)
Software Android 7.0 Nougat
Primary Camera 5MP LED Flash
Secondary Camera 2MP
Battery 5000mAh battery
Others 4G VoLTE & ViLTE, WiFi, Bluetooth, GPS, micro USB, 3.5mm Audio Jack, USB OTG support
Price Rs. 5,999

यह भी पढ़ें: आपका स्मार्टफोन हर समय कर रहा है आपकी लोकेशन को ट्रैक, इस तरह करें बचाव

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImageRealme V23i MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ हुआ लॉन्च :- जानिए कीमत तथा स्पेसिफिकेशन

Realme V23i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। यह एक मिड रेंज फोन होगा जो MediaTek Dimensity 700 SoC को सपोर्ट करेगा। इस हैंडसेट में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन 5000mAh बैटरी को सपोर्ट करेगा। Realme V23i स्मार्टफोन में हमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप …

Imageभारत में लॉन्च हुआ Oppo A78 5G स्मार्टफोन: Dimensity 700 SoC और 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे और भी बेहतरीन फीचर्स

Oppo ने अपने ब्रांड न्यू स्मार्टफोन Oppo A78 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। कम्पनी ने फोन को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है। यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। लेटेस्ट स्मार्टफोन को आप …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.