बेहतरीन बैटरी बैकअप वाले टॉप 5 स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन खरीदते समय हम सभी की अपनी-अपनी निजी आवश्यकताएं व प्रमुखताएं होती हैं, हममें से कुछ अच्छे कैमरा वाले फोन को प्राथमिकता देते हैं तो कुछ बड़ी रैम वाले फोनों को पसंद करते हैं, ऐसे में कुछ उपभोक्ता ऐसे भी होते हैं जिनकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी वाले फोनों की होती है, इसलिए हम यहाँ उन पांच सर्वश्रेष्ठ फोनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शानदार बैटरी बैकअप के साथ निरंतर प्रदर्शन प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें: 30,000 से कम कीमत वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

Moto E4 Plus (5000mAh)

Moto E4 Plus में 13MP का मुख्य कैमरे के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जैसा कि हमने बताया कि फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है, जो कि फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।कंपनी के दावे के अनुसार एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद इस स्मार्टफोन की बैटरी को दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन को 3GB रैम +32GB की इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया गया है, जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन नवीनतम एंड्राइड नोगॉट 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो मोटो E4 प्लस में 1.4GHz स्नैपड्रैगन 425 MediaTek MTK6737M चिपसेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 4GB RAM और 12,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्टफोन

Lenovo K6 Power (4,000mAh)

लेनोवो के 6 पावर 10,000 रुपये की कीमत वाला एक अच्छा फ़ोन है, जो अब 4GB रैम के संस्करण में फ्लिपकार्ट पर मात्र 1000 रुपये अतिरिक्त खर्च करके खरीदा जा सकता है। यदि आप कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं, तो K6 Power आपके लिए एक अच्छी पसंद साबित होगा। हैंडसेट का कॉम्पैक्ट 5 इंच का डिस्प्ले फुल HD रेसोलुशन के साथ आता है। इसकी 4000 एमएएच बैटरी काफी लंबे समय तक चलती है। साथ ही फ़ोन का कैमरा भी इसकी कीमत के अनुसार बेहतरीन है। अगर इसके नकारात्मक पक्ष को देखें तो यह देखने में थोड़ा भारी लगता है।

Asus ZenFone 4 max ( 5000mAh)

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने अपने नवीनतम स्मार्टफोन Zenfone 4 Max (ZC554KL) को लॉन्च किया है, जिसका विशेष आकर्षण इसकी बैटरी है। कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ एक 13MP कैमरा लगाया गया है, जो कि 120° का व्यू फील्ड कवर कर सकता है, जबकि 12MP का सेल्फी कैमरा 140° का व्यू फील्ड कवर कर सकता है। फोन में 1080p रिजॉल्यूशन वाली 5.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मौजूद है, यह फोन नवीनतम एंड्रॉइड 7.0 नोगाट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिस पर कम्पनी का कस्टम ZENUI दिया गया है। फोन की कीमत करीब 15,200 रुपये है।

Lenovo Phab 2 Plus (4,050mAh)

यदि आपके लिए बड़े स्क्रीन वाले फोन महत्वपूर्ण हैं, तो 6 इंच की बड़ी एफएचडी डिस्प्ले वाला लेनोवो फाब 2 प्लस एक बेहतरीन विकल्प है। फोन में ड्यूल कैमरा (13MP + 13MP) मौजूद है। लेनोवो फाब 2 प्लस फोन में ओक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी 8783 चिपसेट को 3GB रैम के साथ रखा गया है, साथ ही 32GB स्टोरेज भी दी गयी है। अन्य सुविधाओं में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 8MP फ्रंट कैमरा, डॉल्बी एटमॉस और 4050mAh की बैटरी शामिल हैं।

Xiaomi Redmi Note 4 (4,100mAh)

शिओमी रेडमी नोट 4 इन दिनों सबसे ज्यादा बेचे जाने वाले फोनों में से एक है। फोन का 4GB + 64GB वाला संस्करण 12,999 रुपये में उपलब्ध है। रेडमी नोट 4 इस कीमत में सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफ़ोन में से एक है, यह 5.5 इंच के फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है, यह स्नैपड्रगन 625 प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है। फोन में 13MP का मुख्य कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 4100mAh क्षमता वाली बैटरी दी गयी है, लम्बे समय तक उपयोग में ली जा सकती है।

यह भी पढ़ें: ऑफलाइन बाजार में उपलब्ध 15,000 से कम कीमत वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

Related Articles

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

Image2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

कुछ साल पहले जाएँ तो, स्मार्टफोन डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट एक ऐसी चीज़ थी, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था। हालांकि बदलते समय के साथ धीरे-धीरे लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता अब अपने स्मार्टफोनों में एक स्मूथ डिस्प्ले देने की कोशिश करते हैं। मिड-रेंज और प्रीमियम केटेगरी के अलावा अब किफ़ायती रेंज में भी 90Hz …

ImageSamsung Galaxy M53 रिव्यु: रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद मिड-रेंज फ़ोन

Samsung Galaxy M53 का संक्षिप्त विवरण: सम्पादक की रेटिंग: 3.6/5 डिज़ाइन डिस्प्ले परफॉरमेंस बैटरी कैमरा खूबियाँ अच्छी परफॉरमेंस 120Hz sAMOLED डिस्प्ले बेहतरीन 108MP प्राइमरी कैमरा अच्छी बैटरी लाइफ अच्छा सेल्फी कैमरा खामियाँ ऑडियो जैक नहीं है स्लो चार्जिंग स्पीड चार्जर साथ नहीं आएगा Samsung ने M-सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Galaxy M53 लॉन्च किया है। इस …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

Image5000 mAh बैटरी और 5,999 रूपये कीमत वाला itel P41 हुआ भारत में लांच

itel मोबाइल ने अपनी पावरपो श्रृंखला के एक नए स्मार्टफोन P41 को लांच किया है, P41 स्मार्टफोन एक 4G डिवाइस है जो VoLTE और ViLTE दोनों का समर्थन करता है, यह फोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। (Read in English) इसके अलावा पढ़ें: बेहतरीन बैटरी बैकअप वाले टॉप 5 स्मार्टफोन 4G हैंडसेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products