OnePlus 7 में होगा पॉप-अप कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप; लीक केस इमेज से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2019 में OnePlus 7 का इन्तजार काफी उत्सुकता से किया जा रहा है जिसके चलते OnePlus 6T के लांच के बाद से डिवाइस से जुडी लीक और रिपोर्ट्स सामने आने लगे थे। और अब आधिकारिक केस/कवर के जो रेंडर सामने आये है उनसे साफ़ हो जाता है की OnePlus 7 में आपको ट्रिपल रियर कैमेरा और पॉप-अप कैमरा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़िए: Honor View 20 का रिव्यु: OnePlus 6T का बेहतरीन विकल्प

नए केस की लीक इमेज में आपको पीछे की तरफ कैमरा कटआउट देखने को मिलता है जो वर्टीकल डायरेक्शन में है तो आकार भी थोडा बड़ा है जो ट्रिपल कैमरा की मौजूदगी को साफ़ करता है। इसके अलाव ऊपर की तरफ देखने को पर आपको छोटा छेद भी दिखाई देता है जो निश्चित रूप से पॉप-कैमरा के ऊपर-नीचे होने के लिए दिया गया है। किनारों पर आप अलर्ट स्लाइडर और पॉवर बटन दायीं तरफ और वॉल्यूम बटन बायीं तरफ देखने को मिलते है।

OnePlus 7 case render

नए रेंडर देखने से यह भी पता चलता है की यह केस पॉलीकार्बोनेट से बने होंगे जिसके अलावा आपको प्लास्टिक और लेदर से बने भी केस देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़िए: Redmi Note 7 Pro vs Galaxy A50 की हिंदी में तुलना

OnePlus 7 से जुडी जानकारी

OnePlus 7 में आपको 2.84-GHz स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर देखने को मिलता सकता है जिसके साथ-साथ लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन आधारित Oxygen OS 9 भी देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार यहाँ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

कुछ रिपोर्ट में ट्रिपल रियर कैमरा के स्पेसिफिकेशन भी बताये गये है जिसके अनुसार लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से यहाँ 48MP+20MP+5MP ट्रिपल कैमरा सेंसर सेटअप और सामने की तरफ 16MP पॉप-अप सेंसर कैमरा देखने को मिल सकता है। 8GB रैम या 12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ यह डिवाइस पेश की जा सकती है।

यह अभी तक साफ़ नहीं हुआ है की जो स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट इस्तेमल की जाएगी उसमे X50 मॉडेम सपोर्ट होगा या नहीं ताकि डिवाइस 5G सपोर्ट कर सके। फोन में आपको 4000mAh बैटरी 44W के सुपर डैश चार्जिंग के साथ उपलब्ध होगी। यहाँ भी आपको ग्लास-मेटल डिजाईन ही देखने को मिलेगा।

OnePlus ने साल 2018 में OnePlus 6 और OnePlus 6T के साथ काफी लोकप्रियता हासिल की है। अपने हर नए फ़ोन के साथ मुकाबले को नए लेवल पर ले जाने के साथ-साथ कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। अभी के लिए OnePlus 7 से जुडी सिर्फ यही जानकारी सामने आई है नयी रिपोर्ट और जानकारी के साथ हम लेख को जल्द अपडेट करेंगे।

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Imageफुल-स्क्रीन डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 20 फरवरी को आ रहा है एक किफायती फोन इंडिया में

पिछले काफी दिनों से मार्किट में विवो द्वारा Vivo V11 Pro के एक अपग्रेड वर्जन को लांच करने की बाते सामने आ रही थी। पिछले हफ्ते ही एक लीक हुई जानकारी के अनुसार Vivo का यह नया फोन Vivo V15 Pro हो सकता है। कंपनी द्वारा पेश किये टीज़र में फोन का नाम तो नहीं …

ImageOnePlus 7 और OnePlus 7 Pro 14 मई को हो सकते है लांच: स्पेसिफिकेशन और रेंडर आये सामने

OnePlus के प्रशंसको के लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में डिवाइस की इमेज और वरिएन्त से जुडी जानकरी लीक होने के बाद अब ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने के अंत तक आपको OnePlus 7-सीरीज बाज़ार में दिखाई दे सकती है। ट्विटर पर लीक जानकरी के अनुसार OnePlus 7 सीरीज मई महीने की …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.