OnePlus 6 के नए रेंडर आये सामने; हैडफ़ोन जैक की हुई पुष्टि

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कंपनी ने OnePlus 6 को 2018 के सेकंड क्वार्टर में पेश करने का वादा किया है और जैसे-जैसे लांच का समय पास आ रहा है हमको डिवाइस से सम्बंधित काफी लीक्स और अफवाहे मिल रही है। हमने फोन की काफी रेंडर और बेंचमार्क स्कोर देखे है जिनके बाद फोन के डिजाईन और चिपसेट के बारे में कफी जानकारी मिल चुकी है। (Read in English)

अब इन्टरनेट पर एक नया लीक आमने आया है जो OnePlus के नए फ्लैगशिप फोन की तरफ संकेत देता है। लोकप्रिय टेक लीक्स्टर Evan Blass, ने ट्विटर पर एक इमेज पोस्ट ही है जो OnePlus 6 की है। इस इमेज में फ़ोन को पीछे से और किनारों से दिखाया गया है।

यह भी पढ़े: Huawei P20 और P20 Pro हुआ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6 का डिजाईन, स्पेसिफिकेशन और फीचर (आपेक्षित)

इमेज में दिखाया गया डिजाईन पहले लीक हुए रेंडर के जैसा ही है लेकिन यहाँ पर बैक पैनल पर टेक्सचर दिया गया है जो ध्यान खिचता है। यह चमकीली ब्लैक बैक से काफी अलग है और इस पर ‘Designed by OnePlus’ लिखा गया है। इस से यह सम्भावना बढ़ जाती है की हमको OnePlus 6 के एक से आधिक वरिएन्त देखने को मिल सकते है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Mix 2S स्नैपड्रैगन 845 और Xaio A1 Assitant के साथ लांच

इसके आलावा इमेज में देखने पर पता लगता है की फोन के किनारे थोडा घुमावदार है तथा फोन में आपको Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल के साथ-साथ 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया जायेगा। वोलुमं बटन्स शायद लेफ्ट साइड किनारे पर दिए जा सकते है।

फोटो के साथ फोन के बारे में और कोई डिटेल लीक नहीं की गयी है, लेकिन अन्य अफवाहों के हिसाब से OnePlus 6 में iphone X जैसा नौच(Notch) डिस्प्ले दिया जायेगा। यह डिवाइस 19:9 स्क्रीन रेश्यो और 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ पेश की जाएगी। फोन में कोई भी ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है लेकिन ड्यूल रियर कैमरे के एक दम नीचे एक कैपेसिटिव दिया गया होगा।

नया OnePlus 6 कगी पावरफुल हार्डवेयर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प के साथ लांच किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के रूप में यहाँ एंड्राइड ओरेओ 8.1आधारित Oxygen OS दिया जा सकता है।

OnePlus 6 का लांच

इस साल की शुरुआत में ही OnePlus के सीईओ Pete Lau ने संकेत दिया था OnePlus 6 इस साल जून महीने में लांच किया जा सकता है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह उस से पहले भी लांच किया जा सकता है क्योकि OnePlus 5T भी आउट-ऑफ़-स्टॉक हो रहा है तो यह सम्भावना को और बढ़ा देता है।

Incoming Calls आने पर फोन स्क्रीन का ऑन ना होना कैसे करे सही

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

ImageOnePlus 7 में होगा पॉप-अप कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप; लीक केस इमेज से हुआ खुलासा

साल 2019 में OnePlus 7 का इन्तजार काफी उत्सुकता से किया जा रहा है जिसके चलते OnePlus 6T के लांच के बाद से डिवाइस से जुडी लीक और रिपोर्ट्स सामने आने लगे थे। और अब आधिकारिक केस/कवर के जो रेंडर सामने आये है उनसे साफ़ हो जाता है की OnePlus 7 में आपको ट्रिपल रियर …

ImageOnePlus 8 Pro की लाइव इमेज हुई लीक: क्वैड कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले के साथ हो सकता है लांच

OnePlus 8 सीरीज आने वाले महीनों में लांच किया जा सकता है। इसी के चलते इन्टरनेट पर डिवाइस से जुडी इमेज और रेंडर काफी चर्चा में बनी हुई है। आज ही OnePlus 8 Pro की कुछ इमेज इन्टरनेट पर देखी जा सकती है। 246Techie द्वारा अपलोड की गयी इमेज में OnePlus डिवाइस साफ तौर पर दिखाई दे …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

Imageभारत की 6 जगहें, जहां रात में सिर्फ आसमान नहीं, पूरी कायनात आपकी आंखों के सामने उतर आती है (अपना बेस्ट कैमरा फोन यहां ले जाना न भूलें)

Best Stargazing Places in India – हम सब भागते हैं। ट्रैफिक, नोटिफिकेशन, डेडलाइन, और एक स्क्रीन से दूसरी स्क्रीन। थक-हारकर जब मन थोड़ा सुकून ढूंढने का करता है तो हम पहाड़ों की तरफ निकल पड़ते हैं। लेकिन हममें से ज़्यादातर लोग एक चीज़ चूक जाते हैं, जो असल में सबसे बड़ा सुकून देती है, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.