OnePlus 6 होगा 17 मई को चीन में लांच; प्रेस इनवाइट से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 6 की लांच डेट की जो जानकारी कल सामने आई थी वो अब कोई मायने नहीं रखती है क्योकि OnePlus ने आधिकारिक रूप से यह साफ़ कर दिया है की वो OnePlus 6 को कब पेश करेगी। कंपनी ने अपनी चीनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नए फ्लैगशिप फोन को 17 मई को पेश करने की घोषणा की है तथा प्रेस-इनवाइट भी रोल-आउट कर दिए है। (Read In English)

यह एक ओपन इनवाइट है जो सभी के लिए भेजा गया है। आप वेबसाइट से टिकट्स खरीद कर OnePlus 6 के लांच इवेंट का हिस्सा बन सकते है। इनवाइट में टैग लाइन दी गयी है “The Speed You Need”  इस से हम उम्मीद लगा सकते है की फोन में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम दी जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Huawei P20 Lite और P20 प्रो का रिव्यु; जाने इसकी खूबियाँ और कमियाँ

कल एक जानकारी प्राप्त हुई थी की OnePlus 6 शायद से 21 मई को लांच किया जा सकता है। यह जानकारी एक मेल पर आधारित थी जो विशेष रूप से OnePlus लैब प्रोग्राम के तहत भेजा गया था जिसमे प्रतिभागी को OnePlus 5T के अपग्रेडेड वर्जन को उपयोग करना का मौका मिलना था।

OnePlus 6 के फीचर(आपेक्षित)

इतनी सारी अफवाहों, लीक्स और टीज़र से फोन से जुडी काफी जानकारी सामने आ गयी है। फोन में 6.28-इंच FHD+ डिस्प्ले 1080×2160 पिक्सेल्स रेसोलुशन और 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी जा सकती है। जैसा की OnePlus के CEO, Pete Lau ने सुनिश्चित किया है की यहाँ पर आपको Notch-डिस्प्ले और ग्लास-सैंडविच डिजाईन दिया जायेगा।

यह भी पढ़िए: Huawei P20 Lite और P20 प्रो का रिव्यु; जाने इसकी खूबियाँ और कमियाँ

उम्मीद यही है की फोन 64GB और 256GB के 2 UFS 2.1 बिल्ट-इन स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया जायेगा तथा यह एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित Oxygen OS पर रन करेगा। OnePlus 6 की बैटरी से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह साफ है की यहाँ पर डैश-चार्जिंग सपोर्ट दिया जायेगा।

फोटोग्राफी के लिए, OnePlus 6 में ड्यूल-कैमरा सेटअप (शायद 16MP + 20MP) और 20MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus 6 की भारत में कीमत और उपलब्धता

OnePlus 6 भारत में शायद ग्लोबल लांच होने के 1 हफ्ते के भीतर उपलब्ध हो सकता है। यह फोन Amazon विशेष होगा तथा इसकी कीमत लगभग 39,999 रुपए तय की जा सकती है।

Huawei P20 Lite और P20 प्रो का रिव्यु; जाने इसकी खूबियाँ और कमियाँ

 

Related Articles

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImagePoco करेगा 30 मार्च को नयी डिवाइस लांच, होगा Poco X3 Pro?

Poco ने आज आधिकारिक रूप से इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ट्विटर पर पोस्ट की है जिसके हिसाब से 30 मार्च को नयी डिवाइस पेश की जाएगी। अभी के लिए डिवाइस का नाम सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद है की कंपनी Poco X3 Pro …

ImageMi 11 Lite होगा इंडियन मार्किट में 22 जून को लांच, जाने क्या होगा खास

आज शाओमी ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर की है की इंडिया में MI 11 सीरीज के तहत MI 11 Lite को 22 जून के दिन लांच किया जायेगा। इस सीरीज में आप पहले ही MI 11x, Mi 11X Pro और Mi 11 Ultra देखने को मिलते है। The wait is over! The 𝑠𝑙𝑖𝑚𝑚𝑒𝑠𝑡, the …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.